एक्सप्लोरर

PM Modi Punja-Haryana Visit: पीएम मोदी का आज पंजाब-हरियाणा दौरा, फरीदाबाद और मोहाली में दो बड़े अस्पतालों की करेंगे शुरुआत

Haryana-Punjab News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा और पंजाब में दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरूआत करेंगे. इन संस्थानों के निर्माण पर साढ़े छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को हरियाणा (Haryana) और पंजाब (Punjab) का दौरा करेंगे. उनका सुबह 11 बजे हरियाणा और दोपहर सवा दो बजे पंजाब में कार्यक्रम है.इन कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दो महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं (Hospital) का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे दिन में हरियाणा के फरीदाबाद में अमृता अस्पताल (Amrita Hospital) का उद्घाटन करेंगे.उसके बाद वो मोहाली जाएंगे.वहां वो मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में दोपहर करीब सवा दो बजे ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र’ (Homi Bhabha Cancer Hospital and Research Center)का लोकार्पण करेंगे.

प्रधानमंत्री का हरियाणा में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरीदाबाद में अमृता अस्पताल का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधुनिक चिकित्सा अवसंरचना उपलब्ध हो जाएगी. इस अस्पताल का प्रबंधन माता अमृतानंदमयी मठ द्वारा किया जाएगा. यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल 2600 बिस्तरों का है.अस्पताल की निर्माण लागत करीब छह हजार करोड़ रुपये है.इस अस्पताल के शुरू हो जाने से फरीदाबाद समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

प्रधानमंत्री का पंजाब में कार्यक्रम
प्रधानमंत्री पंजाब और पड़ोसी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को विश्वस्तरीय कैंसर सुविधा व उपचार उपलब्ध कराने वाले मुल्लानपुर, न्यू चंडीगढ़, साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिला (मोहाली) में स्थित ‘होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र’का लोकार्पण करेंगे.इस अस्पताल को 660 करोड़ रुपये की लागत से टाटा मेमोरियल सेंटर ने निर्मित किया है. यह भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत सहायता-प्राप्त संस्थान है.यह कैंसर अस्पताल तीसरे स्तर का अस्पताल है.इसकी क्षमता 300 बिस्तरों की है. अस्पताल कैंसर के सभी प्रकारों के उपचार के लिए हर आधुनिक सुविधाओं से लैस है.यहां सर्जरी, रेडियोथेरेपी और मेडिकल ऑन्कोलॉजी– कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट की सुविधा उपलब्ध होगी.यह अस्पताल पूरे क्षेत्र में कैंसर सुविधा और उपचार के लिए केंद्र के रूप में काम करेगा. संगरूर में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल इसकी शाखा की तरह काम करेगा. 

यह भी पढ़ें

Punjab: 27 अगस्त तक विजिलेंस ब्यूरो की हिरासत में भेजे गए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, कल हुए थे गिरफ्तारी

Gurugram News: हरियाणा में रोजगार देने का डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बनाया प्लान, लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget