एक्सप्लोरर

Sidhu Moosewala News: 'जिन्होंने मेरा सबकुछ मिटा दिया मैं उनको...' सिद्धू मूसेवाला की मां ने पंजाब सरकार को घेरा

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने एक बार फिर पंजाब सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के 2 महीने बाद ही उनके बेटे की हत्या करवा दी गई.

Punjab News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने आज अपने बेटे की बरसीं पर दुख बांटने वाले लोगों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग उनके बेटे सिद्धू के बारे में बुरा बोलने से रूक नहीं रहीं है. पंजाब सरकार मुद्दे की बात नहीं कर रही है. जो लोग सिद्धू के बारे में बुरा भला बोल रहे है उनको मां चरण कौर ने उनके गीतों का जिक्र कर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि वो जबतक चुप बैठने वाली नहीं है जबतक उन्हें न्याय नहीं मिलता. 

‘गैंगस्टरों को सरकार पैसे देकर करवाती है काम’ 
चरण कौर ने कहा सिद्धू की हत्या में गैंगस्टरों ही नहीं, सरकारों का भी हाथ है. गैंगस्टरों को सरकार पैसे देकर काम करवाती है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के 2 महीने बाद ही उनके बेटे की हत्या करवा दी गई. उनके बेटे सिद्धू को मारने के चाले तो पहले से चली जा रही थी. चरण कौर ने कहा हम सरकार के आगे घुटने नहीं टेकने वाले है. फाइलें दबी ही नहीं रहेंगी, वाहेगुरु की कृपा से सब ठीक होगा. उन्होंने कहा जिन्होंने मेरा सबकुछ मिटा दिया मैं उनको मिटते हुए देखना चाहूती हूं. भगवान मुझे तब तक जिंदा रखे जब वो मिट्टी में रूल नहीं जाते.

सिद्धू की हत्या वाली जगह टेका मत्था
कुछ दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की माता चरण कौर गांव जवाहरके में पहुंची. यहीं पर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या की गई थी. यहां सिद्धू मूसेवाला की याद में सुखमणि साहिब का पाठ करवाया गया था. इस दौरान वहां पहुंची चरण कौर ने सड़क पर मत्था टेककर अपने बेटे को श्रद्धांजलि दी. चरण कौर बेटे की याद में भावुक होकर रोती हुई नजर आई. 

गांव जवाहरके में हुई थी मूसेवाला की हत्या
आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई 2022 को मानसा के जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी. सिद्धू की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. 

यह भी पढ़ें: Punjab: आर्थिक मोर्चे पर पंजाब सरकार की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें? केंद्र ने लोन में की इतने हजार करोड़ की कटौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget