एक्सप्लोरर

पंजाब विधानसभा उपचुनाव को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, किया ये ऐलान

Punjab Bypoll: पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. इस सीटों का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक अब सांसद बन चुके हैं, ऐसे में यहां चुनाव कराना जरूरी है.

शिरोमणि अकाली दल पंजाब में विधानसभा के उपचुनाव नहीं लड़ेगी. गुरुवार (24 अक्टूबर) को पार्टी की बैठक में ये फैसला लिया गया. राज्य की चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि श्री अकाल तख्त साहिब ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को तनखाहिया घोषित कर रखा है और वे अभी राजनीतिक गतिविधियों  में हिस्सा नहीं ले सकते. अकाल तख्त साहिब का हुक्म सिर्फ पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए भी है. इसलिए उपचुनाव में पार्टी हिस्सा नहीं लेगी.

क्या होती है तनखाहिया की सजा? 

इस सजा के बाद व्यक्ति किसी तख्त नहीं जा सकता और न ही प्रार्थना कर सकता है. ये सजा सिख समाज में ऐसे व्यक्ति को दी जाती है जिसने धार्मिक नियमों की अनदेखी की हो. इस सजा का सख्ती से पालन करना होता है. 

पंजाब की इस सीटों पर होने हैं उपचुनाव

पंजाब की गिद्दड़बाहा, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और बरनाला विधानसभा सीट पर उपचुनाव हैं. चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत इन सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से पड़ी है.

किन-किन नेताओं के चुनाव से खाली हुई सीटें?

कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लुधियाना से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद गिद्दड़बाहा सीट खाली हो गई थी. संगरूर लोकसभा सीट से आप के गुरमीत सिंह हेयर के जीतने के बाद बरनाला सीट खाली हो गई थी. उन्होंने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में बरनाला सीट जीती थी.

डेरा बाबा नानक सीट गुरदासपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने खाली की थी. कांग्रेस विधायक रहे और आप में शामिल हुए राज कुमार चब्बेवाल के होशियारपुर से लोकसभा के लिए चुने जाने के कारण चब्बेवाल सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

25 अक्टूबर- नामांकन की आखिरी तारीख

इन चारों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी. नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है.

कौन हैं सोहन सिंह ठंडल? जिन्होंने अकाली दल छोड़ थामा BJP का दामन, इस सीट से लड़ सकते हैं उपचुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब में PSC मेंस रिजल्ट पर विवाद क्या? छात्र सड़कों पर और PPSC में खामोशी
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget