एक्सप्लोरर

Sangrur Bypoll Result: मजह तीन महीने में ही ढह गया भगवंत मान का किला, सिमरनजीत सिंह मान की जीत से AAP को लगा झटका

संगरूर में लोकसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. यहां हुआ उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने बड़ी जीत हासिल की है.

पंजाब के संगरूर में लोकसभा उपचुनाव आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.  भगवंत मान के विधायक बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर  शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने बड़ी जीत हासिल की है. इसी के साथ माना जा रहा है कि राज्य में सरकार बनाने के बावजूद भगवंत मान अपना गढ़ बचाने में नाकाम रहे और महज तीन महीने के भीतर ही उनका किला ढह गया. 

भगवंत मान की हारऔर सिमरनजीत सिंह मान की जीत के पीछे सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का भी बड़ा रोल माना जा रहा है. मूसेवाला की हत्या के बाद कानून व्यवस्था को लेकर पंजाब में आप सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही थी. इस बीच सिमरनजीत सिंह मान ने मूसेवाला का समर्थन किया और मान सरकार को आड़े हाथों लिया था. 

संगरूर लोकसभा उपचुनाव चुनाव को मान सरकार के रिपोर्ट कार्ड के तौर पर भी देखा जा रहा था. इसके साथ ही यह हार आप के लिए इसलिए भी बड़ा झटका है क्योंकि खुद भगवंत मान यहां से दो बार सासंद रहे हैं. इस हार के बाद लोकसभा में आम आदमी पार्टी का अब एक भी सांसद नहीं होगा.

क्यों हुआ संगरूर में उपचुनाव?
इस साल की शुरुआत में राज्य विधानसभा चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा से भगवंत मान के इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराना पड़ा. मान, जो अब राज्य के मुख्यमंत्री हैं, ने 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों में संगरूर सीट से जीत दर्ज की थी. इस साल मार्च में राज्य विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव उसका पहला बड़ा चुनावी मुकाबला है.

सत्तारूढ़ आप के लिए उपचुनाव को अपना गढ़ बचाए रखने के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था. जबकि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिअद विधानसभा चुनावों में हार के बाद जीत दर्ज करना चाहते हैं.

आप ने गुरमैल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था, जो पार्टी के संगरूर जिले के प्रभारी हैं. जबकि कांग्रेस ने धुरी के पूर्व विधायक गोल्डी पर भरोसा जताया है. वहीं भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो चार जून को पार्टी में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें:

Sangrur Bypoll Result: संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आज आएगा नतीजा, आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Punjab News: पंजाब में आर्थिक संकट, कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा, श्वेतपत्र में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
BJP सांसद कंगना रनौत बोलीं, 'पार्लियामेंट के अंदर हम लोग डर हुए थे', वडिंग बोले, 'तो समझ लो...'
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस
भगवंत मान सरकार की ‘बिजनेस क्लास’ योजना: पंजाब की शिक्षा क्रांति से आत्मनिर्भर युवा तैयार- हरजोत सिंह बैंस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget