एक्सप्लोरर

Sangrur Bypoll Result: संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का आज आएगा नतीजा, आठ बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

Sangrur Bypoll Result: उपचुनाव ऐसे समय में हुआ है जब आप राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर विपक्ष के विरोध का सामना कर रही है.

पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा आज आएगा. संगरूर लोकसभा सीट से सांसद भगवंत मान के इस्तीफे के कारण यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है. मान इस साल प्रदेश में हुये विधानसभा चुनाव में निर्वाचित घोषित हुये थे, जिन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया था. मान इस सीट से 2014 और 2019 में सांसद निर्वाचित हुये थे. विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के लिये यह उपचुनाव लोकप्रियता की परीक्षा साबित होगी.

संगरूर लोकसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में काफी कम 45.30 प्रतिशत मतदान हुआ. संगरूर लोकसभा सीट पर वर्ष 2019 के चुनाव में 72.44 प्रतिशत और वर्ष 2014 में 76.71 प्रतिशत मतदान हुआ था. निर्वाचन क्षेत्र के नौ विधानसभा क्षेत्रों में से अधिकांश में दिनभर कम मतदान दर्ज किया गया.

यह चुनाव ऐसे समय में हुआ है जब विपक्षी दल प्रदेश की ‘‘बदतर’’ कानून व्यवस्था एवं कांग्रेस नेता तथा गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी पर हमलावर हैं. आम आदमी पार्टी इस सीट से संगरूर जिला प्रभारी गुरमेल सिंह को उम्मीदवार बनाया है जबकि मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने धूरी के पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी को टिकट दिया है. भाजपा ने बरनाला के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को उम्मीदवार बनाया है जो चार जून को कांग्रेस छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हुये हैं.

पंजाब के पूर्व एवं दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में सजायाफ्ता बलवंत सिंह राजोआना की बहन कमलदीप कौर को संगरूर लोकसभा सीट से शिरोमणि अकाली दल ने अपना उम्मीदवार बनाया है. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) प्रमुख सिमरनजीत सिंह मान भी इस उपचुनाव में अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं.

Chandigarh News: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार IAS संजय पोपली की बढ़ी मुश्किलें, घर से 8 करोड़ का सोना और कैश बरामद

Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू मूसेवाला के मर्डर केस में बड़ी सफलता, हथियार पहुंचाने वाला कबड्डी प्लेयर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab: खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार ने कसी कमर, 24×7 हेल्पलाइन शुरू
Punjab: खाड़ी देशों में फंसे पंजाबियों के लिए पंजाब सरकार ने कसी कमर, 24×7 हेल्पलाइन शुरू
चंडीगढ़: संपत्ति के लिए हॉकी खिलाड़ी तानिया की बेरहमी से हत्या, परिवार के 7 लोगों पर केस दर्ज
चंडीगढ़: संपत्ति के लिए हॉकी खिलाड़ी तानिया की बेरहमी से हत्या, परिवार के 7 लोगों पर केस दर्ज
Punjab: छुट्टी पर घर आए फौजी ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक रूप से था परेशान
Punjab: छुट्टी पर घर आए फौजी ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक रूप से था परेशान
Punjab: आवारा कुत्तों ने 2 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, इलाज के दौरान मौत, मां-बाप का इकलौता था
Punjab: आवारा कुत्तों ने 2 साल के मासूम को बुरी तरह नोचा, इलाज के दौरान मौत, मां-बाप का इकलौता था

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
दुश्मनों के बीच अकेला पड़ा ईरान! रूस और चीन क्यों मदद से पीछे हटे, 4 बड़ी वजहों से जानें पूरा खेल
Maharashtra Budget 2026: सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के बजट में किया अजित पवार के नाम स्मारक का ऐलान, पुरस्कार भी देगी सरकार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
बालेन शाह कितने अमीर? इंजीनियरिंग बिजनेस, म्यूजिक और रैप से कितनी कमाई करते हैं नेपाल के PM दावेदार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए इन 8 खिलाड़ियों का नाम नॉमिनेट, कितने भारतीय-पाकिस्तानी प्लेयर्स जानिए
Friday OTT Release: शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक', वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
शुक्रवार को ओटीटी पर नई फिल्मों-सीरीज का धमाका, रिलीज हुई 'सूबेदार' से 'जब खुली किताब तक
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
'कर्नाटक में बच्चे इस्तेमाल नहीं करेंगे सोशल मीडिया', सिद्धरमैया सरकार का बड़ा फैसला
Cluster Bomb Cost: कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
कितने रुपये में बन जाता है क्लस्टर बम, एक बार में कितनी मचा सकता है तबाही?
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
राजस्थान की राजकुमारी ने रच दिया इतिहास, सबसे कम उम्र में क्रैक किया CA का एग्जाम
Embed widget