एक्सप्लोरर

बृजभूषण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोप तय होने पर साक्षी मलिक की पहली प्रतिक्रिया, क्या कुछ बोलीं?

Sakshi Malik News: पहलवान साक्षी मलिक ने बृजभूषण सिंह पर आरोप तय होने पर कहा कि हमें कई रात गर्मी बारिश में सड़क पर सोना पड़ा, करियर त्यागना पड़ा, तब जाके न्याय की लड़ाई में कुछ कदम आगे बढ़ पाएं हैं.

Wrestlers Sexual Harassment Case: बीजेपी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के मामले में आरोप तय होने के बाद दिग्गज पहलवान साक्षी मलिक ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा, ''माननीय न्यायालय ने बृज भूषण सिंह के ख़िलाफ़ आरोप तय किए हैं. हम माननीय अदालत का धन्यवाद करते हैं.'' 

उन्होंने कहा, ''हमें कई रात गर्मी बारिश में सड़क पर सोना पड़ा, अपना अच्छा ख़ासा करियर त्यागना पड़ा, तब जाके आज न्याय की लड़ाई में कुछ कदम आगे बढ़ पाएं हैं. जिन लोगों ने प्यार और आशीर्वाद दिया उनका दिल से आभार और जिन्होंने ट्रॉलिंग और घटिया बातें की, भगवान उनका भी भला करे. भारत माता की जय.''

यह हमारे लंबे संघर्ष की ओर एक कदम है-साक्षी मलिक

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट की ओर से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप तय हुआ है. इस पर पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, "यह हमारे लंबे संघर्ष की ओर एक कदम है. यह लड़ाई हमारे लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए थी. मैं अदालत के फैसले का स्वागत करती हूं. पहले हमसे सबूतों की कमी के कारण पूछताछ की गई थी लेकिन अब पर्याप्त सबूत हैं, हम तब तक केस लड़ेंगे जब तक आरोपी को सजा नहीं मिल जाती.''

'उम्मीद है कुश्ती में अब कोई उत्पीड़न नहीं होगा'

साक्षी मलिक ने आगे कहा, ''ये बात भी हमें अंत तक स्वीकार्य नहीं होगी कि संजय सिंह कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बने रहेंगे क्योंकि वे बृजभूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी हैं. हमने महासंघ में यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ी लेकिन उनके खिलाफ आरोप तय होने से उद्देश्य प्राप्त नहीं हुआ. हमें उम्मीद है कि कुश्ती में अब कोई उत्पीड़न नहीं होगा."

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में आरोप तय हो गए हैं. इससे पहले दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के आधार पर आरोप तय करने को लेकर अदालत ने पिछले 26 अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित कर लिया था. बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह पर साक्षी मलिक समेत 6 महिला पहलवानों की ओर से उत्पीड़न का आरोप लगाया था. पहलवानों ने कई दिनों तक बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था.

ये भी पढ़ें:

जेजेपी विधायक नैना चौटाला के काफिले पर हमला, पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
Embed widget