एक्सप्लोरर

जेजेपी विधायक नैना चौटाला के काफिले पर हमला, पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

Naina Singh Chautala News: जननायक जनता पार्टी (JJP) ने पार्टी के विधायक नैना चौटाला के काफिले पर हमले को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाया है. ये घटना रोजखेड़ा गांव की है.

Naina Singh Chautala Convoy Attacked: हरियाणा में जेजेपी की विधायक नैना चौटाला के काफिले पर हमला किया गया है. ये घटना रोजखेड़ा गांव की है. जेजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव किया है. जेजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई और मारपीट की. कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने हमले की निंदा और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप गलत है.

जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने आरोप लगाते हुए कहा, ''मेरी माताजी और जेजेपी की प्रत्याशी नैना चौटाला जी के काफिले पर बदमाशों ने हमला कर दिया. पत्थरबाजी की है. इसमें जेजेपी के कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं. काफी देर तक कुछ लोग काफिला का पीछा करते रहे और एक गांव में पहुंचने पर पत्थरबाजी की. गुंडागर्दी करने की कोशिश की उसमें कुछ लोग जख्मी हो गए हैं''. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Digvijay Singh Chautala (@digblitz)

नैना चौटाला के काफिले पर हमला

जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने इसे नीच हरकत बताते हुए आगे कहा, ''मैं मानता हूं कि राजनीति का इससे ज्यादा स्तर नहीं गिर सकता है. ये लोग अब महिला नेता के काफिले पर जाकर हमला बोलेंगे. हमला करने वालों की पहचान हो गई है. ये कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं. ये लोग जयप्रकाश के सपोर्टर हैं. इनका यही इतिहास रहा है. ये हमेशा इस तरह के लोगों का साथ देते रहे हैं. चुनाव का माहौल खराब करने की कोशिश है.'' 
जेजेपी विधायक नैना चौटाला के काफिले पर हमला, पार्टी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

कौन हैं नैना चौटाला?

हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से जेजेपी ने नैना सिंह चौटाला को चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट पर चौटाला परिवार के तीन-तीन लोग मैदान में खड़े हैं. इनेलो की टिकट पर सुनैना चौटाला भी मैदान में हैं. बीजेपी ने यहां रंजीत सिंह चौटाला को अपना उम्मीदवार बनाया है. जेजेपी नेता नैना चौटाला अभी बाढड़ा विधानसभा सीट से विधायक भी हैं. वो ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला की पत्नी हैं. अजय चौटाला जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

हिसार क्षेत्र में लगातार प्रचार में जुटी हैं नैना चौटाला

हिसार लोकसभा सीट से जेजेपी प्रत्याशी नैना चौटाला ने सोमवार (6 मई) को अपना नामांकन दाखिल किया था. इस दौरान पार्टी ने एक तरह से शक्ति प्रदर्शन किया था. इस दौरान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए. नैना चौटाला लगातार अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने में जुटी हैं. कुछ जगहों पर उन्हें किसानों के विरोध का भी सामना करना पड़ा है.  वहीं, पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी प्रचार अभियान में जुटे हैं.

हरियाणा में 25 मई को लोकसभा के लिए वोटिंग

हरियाणा में लोकसभा की कुल 10 सीटें हैं. सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है. राज्य की सभी सीटों पर छठ चरण में 25 मई को वोटिंग होगी. 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. 

ये भी पढ़ें: Haryana: हिसार जेल में बंद जलेबी बाबा की हार्ट अटैक से मौत! 100 महिलाओं से रेप का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget