एक्सप्लोरर

सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में पंजाबी को मुख्य विषय नहीं रखने पर भड़की पंजाब सरकार, जारी किया ये नोटिफकेशन

Punjabi News: सीबीएसई ने दसवीं कक्षा के लिए एक नया परीक्षा मॉडल तैयार किया है. पंजाब सरकार ने इस मॉडल पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इसमें पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में नहीं रखा गया है.

Punjabi CBSE School News: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा  इस बोर्ड से संबंधित स्कूलों में कक्षा 10 के इम्तिहानों के लिए नया ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसमें साल में दो बार परीक्षा करवाने का प्रावधान तय किया गया है. 

हालांकि पंजाब में इस ड्राफ्ट पर विवाद खड़ा हो गया है. पंजाब सरकार ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसमें पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में नहीं रखा गया. पंजाब सरकार ने इस पर सख्त ऐतराज जताया है. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सीबीएसई के 10वीं क्लास के नए परीक्षा मॉडल के ड्राफ्ट पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा है कि पंजाबी को मुख्य विषयों में नहीं रखा गया है बल्कि सेकेंडरी सब्जेक्ट्स में रखा गया है. 

शिक्षा मंत्री बैंस ने कहा कि जो मुख्य विषय रखे गए हैं उनमें मुख्य भाषाओं में हिंदी और अंग्रेजी हैं और बाकी विषयों में साइंस, सोशल साइंस और मैथमेटिक्स हैं जबकि पंजाबी को ऐच्छिक विषय में अन्य क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के साथ रखा गया है. 

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि मैंने एक चिट्ठी केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस संबंध में लिखी है क्योंकि पंजाब के सभी स्कूलों में चाहे वो किसी भी बोर्ड के हों उनमें दसवीं तक पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में पढ़ाया जाना चाहिए.  वहीं सीबीएसई द्वारा क्लास 10 के इम्तिहानों में पंजाब में पंजाबी को मुख्य भाषा न बनाए जाने से नाराज पंजाब सरकार ने आज एक नोटिफिकेशन जारी की. 

पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी की

नोटिफिकेशन में लिखा है पंजाब में किसी भी बोर्ड से बिना पंजाबी मुख्य विषय के दसवीं पास नहीं समझा जाएगा. पंजाब में किसी भी बोर्ड से संबधित स्कूल में पंजाबी को मुख्य विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा. जो स्कूल इन आदेशों को नहीं मानता उनके खिलाफ पंजाब लर्निंग ऑफ पंजाबी एंड अदर लैंग्वेज एक्ट 2008 (Punjab Learning of Punjabi and Other Languages Act 2008) के मुताबिक कारवाई की जाएगी.

नोटिफिकेशन में जिस पंजाब लर्निंग ऑफ पंजाबी एंड अदर लैंग्वेज एक्ट 2008 (Punjab Learning of Punjabi and Other Languages Act 2008) का हवाला है उसके मुताबिक साल 2009-10 academic session से आगे पंजाब में सभी बोर्डों के स्कूलों में पंजाबी पहली क्लास से लेकर दसवीं तक मुख्य विषय के रूप में पढ़ाई जाएगी. 

 

इसे भी पढ़ें: संजीव अरोड़ा के कदम से पंजाब में अटकलें! केजरीवाल पर स्पीकर बोले- 'जो भी फैसला होगा...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची की मौत
Punjab News: बठिंडा-बरनाला नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची की मौत
ईरान युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंचा, फरीदकोट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
ईरान युद्ध का असर अब पंजाब की रसोई तक पहुंचा, फरीदकोट में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप
Punjab News: महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
महिलाओं पर टिप्पणी से घिरे सुखपाल सिंह खैरा, पंजाब महिला आयोग ने दिए जांच के आदेश
चंडीगढ़ प्रशासन का चला हंटर! अब खास दुकानों से ड्रेस-किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे स्कूल
चंडीगढ़ प्रशासन का चला हंटर! अब खास दुकानों से ड्रेस-किताबें खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे स्कूल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget