एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के फगवाड़ा में 2 वाहनों की आमने-सामने से हुई टक्कर, 6 लोग घायल

punjab News: आमने-सामने से आ रही दो कारें संतोखपुरा फ्लाइओवर से पास आपस में टकरा गईं. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Phagwara News:  पंजाब (Punjab) के फगवाड़ा (Phagwara) जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास संतोखपुरा फ्लाईओवर पर दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ. पुलिस के मुताबिक, गौरव जैन नाम का व्यक्ति जब लुधियाना से लौट रहा था, तब उसने अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और जालंधर से आ रही दूसरी कार को टक्कर मार दी.

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने बताया कि हादसे में जैन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि दूसरी कार में सवार पांच लोगों (निशा, रंजना, कनिका, भूपेश और चालक लखवीर सिंह) को भी गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये पांचों लोग पठानकोट जिले के रहने वाले हैं.

दिल्ली में हुए सड़क हादसे में रिक्शा चालक की मौत
सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. आए दिन देश के किसी न किसी कोने से सड़क हादसों की खबरे आती हैं.  दिल्ली में शुक्रवार को  बस, रिक्शा, ऑटो रिक्शा और एक मोटरसाइकिल की आपस में हुई  जोरदार टक्कर में 40 वर्षीय रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हो गये. हादसा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में हुआ.

पुलिस ने बताया कि उसे रात करीब 8 बजे घटना की जानकारी मिली. यह हादसा कालकाजी डिपो के नजदीक सी लाल चौक पर हुआ था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर रिक्शा चालक, एक मोटर साइकिल और एक बस को पाया. पुलिस को सूचना देने वाले इंद्रजीत ने बताया कि बस चालक ने अपना संतुलन खो दिया था और उसने रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल  को टक्कर मार दी.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रिक्शा चालक इस्माइल को तुरंत ईएसआई अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं हादसे में घायल नवीन शाहदरा  निवासी ऑटो रिक्शा चालक सुरेश (35), यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले मोटरसाइकिल चालक रणधीर (30) का एम्स में इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस ने तुगलकाबाद एक्सटेंशन निवासी बस चालक ज्योतिर्मय घोष (26) को मौके से गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:

Haryana News: जेल से बाहर आया राम रहीम, भारी सुरक्षा के बीच बागपत डेरे के लिए हुए रवाना, सिरसा जाने की अनुमति नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget