एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024 Date: पंजाब में सभी 13 सीटों पर 1 जून को वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे

Punjab Lok Sabha Election 2024 Schedule: थोड़ी देर में केंद्रीय चुनाव आयोग पंजाब के लिए लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान कर दिया है.

Punjab Lok Sabha Election Schedule: पंजाब में थोड़ी देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. पंजाब में एक चरण में वोटिंग होगी. 1 जून को वोटिंग होगी. 4 जून को नतीजे आएंगे. पंजाब में लोकसभा की कुल 13 सीटें हैं. चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशियों की गतिविधियों पर आयोग की खास नजर रहती है. राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती भी की जाएगी. प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की टीम प्रशासन के जरिए कड़ी निगरानी रखेगी.  

पंजाब में AAP के उम्मीदवार

पंजाब में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तर्ज पर ज्यादातर सीटों पर मौजूदा विधायकों और मंत्री को मैदान में उतारा है. अमृतसर लोकसभा सीट से राज्य सरकार में मौजूदा मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट दिया गया है. खंडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है. बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड़िया पर पार्टी ने भरोसा जताया है. संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को टिकट दिया गया है. पटियाला सीट से डॉ. बलबीर सिंह चुनाव मैदान में हैं. 

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने फरीदकोट से करमजीत अनमोल को मैदान में उतारा है. इसके साथ ही जालंधर लोकसभा सीट से सुशील कुमार रिंकू पर भरोसा जताया गया है. 

पंजाब में कौन-कौन पार्टियां लड़ रही चुनाव?

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है. भगवंत मान प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं. पंजाब लोकसभा चुनाव में आपसी समझौते के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. जबकि दिल्ली, गुजरात समेत कुछ और राज्यों में दोनों साथ मिलकर चुनाव मैदान में हैं. पंजाब में इस बार चार पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का मुख्य तौर से मुकाबला बीजेपी, SAD और कांग्रेस से है. अकाली दल और बीजेपी अगर गठबंधन के तहत चुनाव लड़ते हैं तो नतीजे प्रभावित हो सकते हैं.

पंजाब में 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या?

पंजाब में लोकसभा की कुल मिलाकर 13 सीटें हैं. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी. संगरूर से भगवंत मान ने जीत दर्ज की थी. भगवंत मान साल 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के बाद सीएम की कुर्सी पर आसीन हो गए. उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी थी. 

बाद में संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में AAP को हार का मुंह देखना पड़ा था. शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान ने इस उपचुनाव में विजय पताका लहराया था. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एनडीए के खाते में 4 सीटें गई थी.

ये भी पढ़ें: ABP Cvoter Opinion Poll 2024: चंडीगढ़ में BJP को चुनौती दे पाएगी कांग्रेस और AAP? सर्वे में साफ हुई तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
पंजाब में राहुल गांधी की 'इंसाफ रैली' पर प्रभारी सचिन पायलट का बड़ा दावा, क्या कहा?
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान
'पंजाब में पंडितों की संस्कृत पर पकड़ नहीं...', पूर्व CM चन्नी का बड़ा बयान

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget