एक्सप्लोरर

Punjab News: हरमनदीप सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, 30 लाख रुपये की मांगी थी फिरौती

Punjab Crime: पुलिस ने पहले कहा था कि जांच के दौरान पता चला कि अपहरणकर्ताओं ने 25 नवंबर को उसका अपहरण करने के ठीक बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी, इसके बावजूद वे उसके परिवार से फिरौती मांगते रहे.

Punjab Harmandeep Singh Murder: पंजाब में मुक्तसर जिले के कोटभाई गांव के 20 वर्षीय हरमनदीप सिंह के अपहरण और हत्या के मुख्य आरोपी को रविवार दोपहर लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी की पहचान नवजोत के रूप में हुई है. मुक्तसर के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अपहरण और हत्या के मामले का खुलासा होने के बाद हमने सभी हवाईअड्डों पर लुकआउट सर्कुलर जारी किया था. मुख्य आरोपी दुबई गया था और वह दिल्ली हवाईअड्डे के बजाय लखनऊ के रास्ते वापस आया.

एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन ने बताया कि उसे लखनऊ हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया. हमारी टीम ने लखनऊ अदालत से आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लिया है और उसे पंजाब वापस लाया जा रहा है. हम उसे पुलिस रिमांड पर लेने के लिए मुक्तसर अदालत में पेश करेंगे ताकि मामले के बारे में और जानकारी मिल सके. इससे पहले इस हत्याकांड में शनिवार को गिरफ्तार किए गए अन्य पांच आरोपियों को अदालत में पेश किया गया और उन्हें 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

कोटभाई गांव में अपने चाचा के घर रहता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक नवजोत बठिंडा जिले के मलकाना गांव का रहने वाला है, लेकिन वह कोटभाई गांव में अपने चाचा के घर पर रहता था और इसलिए हरमनदीप का परिचित था. नवजोत हरमनदीप को शाम खेड़ा गांव में एक गुरसेवक सिंह के घर ले गया था, जिसके पिता दिलीप सिंह शाम खेड़ा गांव के सरपंच हैं. एसएसपी ने कहा इस हत्याकांड में छह से सात और आरोपी शामिल हैं और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके लिए पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. 

परिवार से 30 लाख रुपये की मांगी फिरौती

बता दें कि हरमनदीप सिंह 25 नवंबर को अपने घर से लापता हो गया था और अपहरणकर्ताओं ने उसके परिवार से 30 लाख रुपये की मांग की थी. पुलिस के अनुसार कोटभाई से लगभग 40 किमी दूर मुक्तसर जिले के शाम खेड़ा गांव में अपहरण के कुछ घंटे बाद हरमनदीप की हत्या कर दी गई थी और उसके शव को एक आरोपी के खेत में दबा दिया गया था. युवक का शव 17 दिसंबर को मिला था.

 पंजाब NEET मॉप अप राउंड के सीट एलॉटमेंट के नतीजे घोषित, bfuhs.ac.in पर करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
दूसरे टेस्ट से क्यों बाहर हुए कुलदीप यादव? BCCI ने बताई असली वजह
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बच्चे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget