एक्सप्लोरर

बुजुर्गों के सपने हो रहे पूरे, 'तीर्थ यात्रा' करवा रही पंजाब सरकार

पंजाब में आपसी भाईचारा और स‌द्भावना के भाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना संचालित कर रही है.

Punjab Government: पंजाब के बुजुर्गों का सम्मान 'मान सरकार' की पहचान बन रही है. पंजाब में औद्योगिक विकास, सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और सरकारी सेवाओं की लोगों तक आसान पहुंच बनाई गई है.

पंजाब में आपसी भाईचारा और स‌द्भावना के भाव को और मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना संचालित कर रही है. इस योजना ने सभी धर्मों को समानता का अधिकार दिया है.

'तीर्थयात्रा' से आपसी भाईचारे और अमन का संदेश

मान सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के मुताबिक है. जो राज्य के लोगों में आपसी भाईचारे और अमन का संदेश देता है.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने नवंबर 2023 में 'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा' योजना को मंजूरी दी.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते हैं 'बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिन्होंने किसी न किसी कारण धार्मिक स्थानों के दर्शन नहीं किए. उनका सपना होता है कि वह उन धार्मिक स्थलों पर जाएं. यह योजना उन सबके सपनों को पूरा करती है.

इस योजना का लाभ उठाकर पंजाब का कोई भी श्रद्धालु किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए जा सकता है. पंजाब सरकार का लक्ष्य 50,000 लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाने का है.

इन धार्मिक स्थलों के हो रहे 'दिव्य दर्शन'

पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' योजना के माध्यम पटना साहिब, अमृतसर साहिब, आनंदपुर साहिब, दमदमा साहिब तलवंडी साहिब, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला जी, माता चिंतपूर्णी देवी जी, माता नैना देवी जी, श्री खाटू श्याम जी और सालासर बालाजी धाम, मथुरा, वाराणसी और अजमेर शरीफ के दर्शन करवाए जाते हैं.

पंजाब के 60 साल से अधिक उम्र वाले लोग मान सरकार की इस जन-कल्याणकारी योजना का लाभ लाभ उठा सकते हैं. किसी भी धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा सकते हैं.

लक्ष्य के करीब है मान सरकार

'मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना' के तहत पंजाब में करीब 35 हजार लोगों ने पूरे देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं. वित्त वर्ष 2024-25 में मान सरकार ने इस योजना के लिए लिए 25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है.

इस योजना के तहत लंबी दूरी की यात्रा के लिए पंजाब सरकार द्वारा ट्रेन और छोटी दूरी की यात्रा के लिए बसों की व्यवस्था की जाती है. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि सफर के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए भोजन, स्थानीय यात्रा, स्वागत किट और रहन-सहन की सुविधा बिल्कुल मुफ्त होती है. इसके साथ ही किसी इमरजेंसी से निपटने के लिए इन यात्रियों के साथ डॉक्टरों, वॉलंटियर्स और अधिकारियों की एक टीम भी सफर करती है.

डिस्क्लेमर: ये फीचर आर्टिकल है. एबीपी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड और/या एबीपी लाइव किसी भी तरह से इस लेख की सामग्री और/या इसमें व्यक्त विचारों का समर्थन नहीं करता है. हम किसी भी तरह से इस लेख में कही गई सभी बातों और/या इसमें बताए गए/प्रदर्शित विचारों, राय, घोषणाओं आदि की पुष्टि नहीं करते. एबीपी न्यूज़ इसके लिए जिम्मेदार और/या उत्तरदायी नहीं होगा. दर्शकों को सलाह दी जाती है कि वह अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए फैसला लें.

About the author ABP Live Focus

.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
तेजस्वी यादव पर भड़के गिरिराज सिंह, 'अपने ही गुट की सरकार का…'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget