एक्सप्लोरर

Punjab: पंजाब के पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे राजोआना ने तोड़ी भूख हड़ताल, स्वर्ण मंदिर से लाया जल पिया

Balwant Singh Rajoana News: पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के हत्यारे बलवंत सिंह राजोआना ने शुक्रवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. राजोआना 5 दिसंबर से भूख हड़ताल पर था.

Punjab News: पंजाब की पटियाला जेल (Patiala Jail) में भूख हड़ताल पर बैठे बलवंत सिंह राजोआना (Balwant Singh Rajoana) ने शुक्रवार को अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी है. राजोआना ने पांच दिसंबर से भूख हड़ताल शुरू की थी. बलवंत सिंह राजोआना को पूर्व सीएम बेअंत सिंह (Beant Singh) की हत्या के आरोप में फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है. राजोआना के भूख हड़ताल पर बैठने को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से पांच सिंह साहिबों की आपात बैठक बुलाई गई थी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी (Harjinder Singh Dhami) की तरफ से राजोआना से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की गई थी.

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बलवंत सिंह राजोआना से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद राजोआना को स्वर्ण मंदिर से लाया गया जल पिलाया गया और भूख हड़ताल खत्म करवाई गई. बलवंत सिंह राजोआना पटियाला की जेल में बंद है. उसकी भूख हड़ताल खत्म करवाने के लिए तीन दिन से कोशिशें की जा रही थीं.

ज्ञानी रघबीर सिंह ने मांगा था मिलने का समय?

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने जेल विभाग से बलवंत सिंह राजोआना से मिलने का समय मांगा गया था. इसके बाद जेल विभाग से अनुमति मिलने के बाद ज्ञानी रघबीर सिंह, SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह ने बलवंत सिंह राजोआना से शुक्रवार सुबह मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद ही राजोआना हड़ताल खत्म करने के लिए राजी हुआ.

क्यों भूख हड़ताल पर बैठा था राजोआना?

31 अगस्त 1995 को पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी. मानव बम ने बेअंत सिंह की कार के पास खुद को उड़ा लिया था. इसी हत्या के मामले में बलवंत सिंह राजोआना को फांसी की सजा सुनाई गई है.  साल 2012 में बलवंत सिहं राजोआना ने फांसी की सजा को उम्रकैद में बदलने की दया याचिका राष्ट्रपति के पास भेजी थी. लेकिन, याचिका पर अब तक कोई फैसला नहीं आया. इससे नाराज होकर राजोआना ने एसजीपीसी और शिरोमणि अकाली दल से इस याचिका को 5 दिसंबर तक वापस लेने की मांग की थी. 5 दिसंबर तक ऐसा नहीं हुआ तो बलवंत सिंह राजोआना भूख हड़ताल पर बैठ गया था.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: 'मान सरकार ने पंजाब को अभूतपूर्व संकट में डाला', BJP नेता तरुण चुघ का कानून व्यवस्था को लेकर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget