एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'मान सरकार ने पंजाब को अभूतपूर्व संकट में डाला', BJP नेता तरुण चुघ का कानून व्यवस्था को लेकर निशाना

Punjab Law and Order: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर प्रदेश को गैंगस्टरों के हवाले करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पंजाब आर्थिक रूप से भी ध्वस्त हो गया है.

Punjab News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ (Tarun Chugh) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब को 'अभूतपूर्व संकट' में डाल दिया है. उन्होंने आर्थिक और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा. तरुण चुघ ने एक बयान में दावा किया कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में राष्ट्रविरोधी तत्व खुलेआम घूम रहे हैं, जो चिंता का विषय है.

तरुण चुघ ने कहा, “भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार ने पंजाब को एक अभूतपूर्व संकट में डाल दिया है. आप सरकार के तहत पंजाब आर्थिक रूप से ध्वस्त हो गया है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है." उन्होंने आगे कहा, “राज्य को उन गैंगस्टरों के हवाले कर दिया गया है, जो बेलगाम अपना काम कर हैं." चुघ ने कहा, “इसके अलावा, राष्ट्र-विरोधी तत्व सीमावर्ती राज्य में खुलेआम खेल रहे हैं, जो एक बहुत ही गंभीर राष्ट्रीय चिंता का विषय है."

‘जनता ने झूठ की सियासत को सिरे से नकार दिया’

वहीं राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में हुई हार को लेकर भी आम आदमी पार्टी को घेरा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के अंदर बड़ी-बड़ी बातें बोल रही थीं, पर जनता ने झूठ की सियासत, भ्रष्टाचार की सियासत, तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार दिया है. आम आदमी पार्टी की झूठ और भ्रष्टाचार की राजनीति को नोटा से भी नीचे पहुंचा दिया है. इससे पहले हरियाणा, गोवा, हिमाचल, उत्तराखंड की जनता ने आम आदमी पार्टी को नकारा था. दिल्ली और पंजाब की जनता ने जो राजनितिक धोखा देखा है. भ्रष्टाचार का शासन उन्होंने देखा है, वादा खिलाफी का शासन देखा है, झूठ फरेब का शासन उन्होंने देखा है, उससे सचेत होकर इनको पूरी तरह से नकार दिया है.

यह भी पढ़ें: Punjab Politics: पंजाब में NCRB की रिपोर्ट पर हरसिमरत कौर ने AAP सरकार को घेरा, महिलाओं को लेकर जताई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget