एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में 75 मोहल्ला क्लीनिक की शुरुआत, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने सोमवार को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पंजाब के लोगों को 75 'आम आदमी क्लीनिक' समर्पित किए.

Punjab 75 Aam Aadmi Clinics: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर राज्य के लोगों को 75 'आम आदमी क्लीनिक' समर्पित किए. सीएम मान ने गुरु नानक स्टेडियम में हुए समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए कहा कि ये मोहल्ला क्लीनिक मरीजों को मुफ्त में दवा देने के अलावा लगभग 100 प्रकार के टेस्ट मुफ्त में करेंगे. गुरु नानक स्टेडियम में सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद सीएम मान ने एक अलग कार्यक्रम में एक क्लीनिक का उद्घाटन किया और कहा कि उनकी पार्टी ने एक चुनावी वादा पूरा कर दिया है.

मोहल्ला क्लीनिक में करीब 100 प्रकार की क्लीनिकल जांच निशुल्क की जाएंगी. इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाएंगी. इनमें से प्रत्येक क्लीनिक में चार स्टाफ सदस्य होंगे, जिनमें एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक लैब टेक्नीशियन होगा. मान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज हम आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर 75 मोहल्ला क्लीनिक का लोकार्पण करते हैं. आने वाले दिनों में ऐसे और क्लीनिक खोले जाएंगे. हमने पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाने का वादा किया था, दिल्ली में ऐसे क्लीनिक खोले जाने का प्रयोग काफी सफल रहा है.’’

जर्जर इमारतों की मरम्मत कर खोले आम आदमी क्लीनिक

‘सेवा केंद्रों’’ की इमारतों को ‘आम आदमी क्लीनिक’ में बदले जाने को लेकर विपक्ष द्वारा आलोचना किए जाने का जवाब देते हुए मान ने कहा कि ये इमारतें जर्जर अवस्था में थीं और उन्हें मरम्मत के बाद ‘आम आदमी क्लीनिक’ या मोहल्ला क्लीनिक में बदल दिया गया. हम अपने वादे पूरे कर रहे हैं.’’

Independence Day 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में किया ध्वाजारोहण, आजादी पर कही यह बात

मान ने उनकी सरकार की ‘एक विधायक, एक पेंशन’ और निशुल्क बिजली जैसी अन्य पहलों पर भी बात की. उन्होंने कहा, ‘‘आप सरकार बनने के बाद हमने पहले दिन से फैसले लेने शुरू किए और आज इन फैसलों का नतीजा आना शुरू हो गया है. एक विधायक, एक पेंशन कानून लागू हो गया है, हमने एक जुलाई से 300 यूनिट निशुल्क बिजली देने के बारे में बात की. करीब 20 दिनों में 51 लाख घरों का बिजली बिल शून्य आएगा.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget