एक्सप्लोरर

पंजाब के CM भगवंत मान का बड़ा बयान, 'एक तरफ देश में जंग का माहौल बना है, तो दूसरी तरफ BJP…'

पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान ने कहा कि हम मानवता के आधार पर हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी दे रहे हैं, लेकिन धन्यवाद देने की बजाय, असंवैधानिक तरीके से BBMB की बैठकें करवा कर फैसले लिए जा रहे हैं.

Bhagwant Mann News: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच पाक ने नापाक हरकत की है. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले की कोशिश की. भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने भारत की तरफ आ रहे मिसाइल और ड्रोन को समय रहते नष्ट कर दिया. पाकिस्तानी सेना ने सबसे अधिक पंजाब में 7 शहरों पर हमले की कोशिश की. इसको देखते हुए पंजाब में अलर्ट है.

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि एक तरफ देश में जंग का माहौल बना हुआ है, तो दूसरी तरफ बीजेपी पंजाब विरोधी फैसले लेकर पंजाब के पानी पर डाका मारने की कोशिश में लगी हुई है. हम सरहदों की रक्षा करना भी जानते हैं और अपने पानी की हिफाज़त करना भी जानते हैं.

पानी छोड़ने की कोशिश बेहद गलत- भगवंत मान

बता दें कि इन दिनों हरियाणा और पंजाब के बीच पानी को लेकर विवाद गरम है. सीएम मान ने कहा, ''भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अधिकारी द्वारा नंगल डैम से जबरदस्ती पानी छोड़ने की कोशिश बेहद गलत है. पंजाब के पानी पर डाका हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे.''

उन्होंने कहा, ''पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी अतिरिक्त पानी नहीं है. राज्य के ज़्यादातर दरिया और स्रोत सूख चुके हैं, इसलिए पंजाब को अपनी सिंचाई की ज़रूरतें पूरी करने के लिए और पानी की जरूरत है. पानी की कमी के बावजूद भी पंजाब देश के लिए अनाज पैदा कर रहा है ताकि पूरे देश को अन्न की कोई कमी न हो. अगर पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब में हालात बिगड़ते हैं, तो उसकी ज़िम्मेदार BBMB और बीजेपी होगी.''

रियाणा को 4000 क्यूसेक पानी दे रहे- सीएम मान

भगवंत मान ने कहा, ''हम मानवता के आधार पर हरियाणा को 4000 क्यूसेक पानी दे रहे हैं. लेकिन धन्यवाद देने की बजाय, असंवैधानिक तरीके से BBMB की बैठकें करवा कर फैसले लिए जा रहे हैं. हम किसी भी तरह की जबरदस्ती को बर्दाश्त नहीं करेंगे.''

उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी को जबरन लूटने के लिए BBMB का इस्तेमाल पंजाब के खिलाफ किया जा रहा है. आज सुबह BBMB के चेयरमैन ने बिना पंजाब की सहमति के हरियाणा की ओर पानी छोड़ने की कोशिश की. हम किसी भी तरह की जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर हमारा पानी चल रहा है तभी हमारे चूल्हे जल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
CM मान ने रखी वर्धमान-आईची प्लांट की नींव, मिलेगा रोजगार
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब: 6 महीने में 14032 सांस के मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget