एक्सप्लोरर

Punjab Bypolls 2023: जालंधर उपचुनाव की डेट अनाउंस होते ही चुनाव आयोग को मिली सबसे पहली शिकायत, जानें पूरा मामला

Jalandhar Bypoll 2023: जालंधर उपचुनाव में कांग्रेस की उमीदवार करमजीत कौर चौधरी ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है.

Punjab News: जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है. इस सीट पर 10 मई को वोटिंग होगी और 13 को नतीजे आएगें. चुनाव आयोग (Election Commission) के तारिखों के एलान के बाद इस पूरे संसदीय क्षेत्र में आचार संहिता लागू कर दी गई है. वहीं इस सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा होते ही शिकायत और सियासत दोनों शुरू हो गई है.

दरअसल, इस सीट से कांग्रेस (Congress) की उमीदवार करमजीत कौर चौधरी (Karamjit Kaur Chaudhary) है. वो यहां से पूर्व सांसद रहे संतोख चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) की पत्नी हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भेजे पत्र में करमजीत कौर ने पंजाब सरकार द्वारा चुनाव आचार संहिता के तीन संभावित उल्लंघनों की ओर इशारा किया है.

क्या लिखा है पत्र में

इस पत्र में जालंधर संसदीय क्षेत्र में तैनात कई अधिकारियों का तबादला, आम आदमी क्लीनिक में मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीरों का प्रकाशन और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में सरकारी विज्ञापन शामिल हैं. करमजीत कौर ने अपने पत्र में तबादले के आदेश पर सवाल उठाया है. उन्होंने पत्र  में लिखा है कि ऐसा लगता है कि तबादले का आदेश उपचुनाव के दौरान सत्ता पक्ष का प्रभाव बढ़ाने की मंशा दिया गया है.

उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से इन तबादलों को रद्द करने की अपील भी की है. इतना  ही नहीं  करमजीत कौर चौधरी ने आम आदमी क्लीनिक से सीएम मान की तस्वीर हटाने की भी मांग की है. साथ ही क्लीनिक के नाम से 'आम आदमी' शब्द हटाने की भी उनकी मांग है. इसके अलावा उनकी अपील की है कि सरकार उपचुनाव पूरा होने तक किसी भी तरह का विज्ञापन मीडिया में प्रकाशित न करे.

संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई सीट

वहीं इस पत्र को लेकर करमजीत चौधरी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आचार संहिता को पूरी तरह से लागू की जानी चाहिए. उन्होनें कहा कि पंजाब सरकार की ओर जो उल्लंघन किया जा रहा वो लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करता है. साथ ही चुनावी प्रणाली की निष्पक्षता में लोगों के विश्वास को भी कम करता है. उन्होंने अपील करते हुए  कहा है कि कि इन उल्लंघनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. बता दें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यहां से  सांसद संतोख चौधरी का निधन हो गया था. उनके निधन के बाद ही ये सीट खाली हुई है.

Jalandhar By-Election: जालंधर लोकसभा उपचुनाव AAP के लिए बड़ी परीक्षा, कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget