एक्सप्लोरर

Jalandhar By-Election: जालंधर लोकसभा उपचुनाव AAP के लिए बड़ी परीक्षा, कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी

निर्वाचन आयोग ने जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. जिसके तहत 10 मई को मतदान और 13 मई को मतों की गिनती होगी. ऐसे में AAP और कांग्रेस दोनों के लिए यह किसी परीक्षा की घड़ी से कम नहीं होगा.

Jalandhar By-Election: जालंधर लोकसभा उपचुनाव पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए एक बड़ी परीक्षा होगा. यह उपचुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के फरार होने के बाद सत्तारूढ़ दल को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. जालंधर में उपचुनाव (Jalandhar By-Election) की तारीख का एलान बुधवार को किया गया. अमृतपाल सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बचकर भाग निकला था.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Vading) ने अमृतपाल के भागने के मद्देनजर आप सरकार की आलोचना की थी और पुलिस कार्रवाई को विफल बताया था. वडिंग ने कहा था, ‘‘इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भगवंत मान देश की सबसे खराब राज्य सरकार चला रहे हैं, जो हर दिन एक नई शर्मिंदगी की ओर बढ़ रही है.’’ वहीं निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने बुधवार को जालंधर संसदीय सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा कर दी है. बता दें कि जालंधर में 10 मई को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 13 मई को होगी.

AAP-कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर

उपचुनाव जीतना आम आदमी पार्टी के लिए भी महत्वपूर्ण होगा क्योंकि वह पिछले साल संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में हार गई थी. इस सीट से राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री भगवंत मान सांसद थे. उपचुनाव में संगरूर सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने जीत हासिल की थी. भगवंत मान (Bhagwant Mann) के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहां उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी. मुख्य विपक्षी कांग्रेस की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, क्योंकि इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था. कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का जनवरी में 76 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उस वक्त निधन हो गया था जब वह राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में चल रहे थे.

पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं, जिनमें से सात कांग्रेस के पास जबकि बीजेपी और शिअद के खाते में दो-दो सीट हैं. शिअद (अमृतसर) के पास एक सीट है जबकि जालंधर सीट रिक्त है. कांग्रेस ने इस सीट से संतोख चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है, हालांकि अन्य दलों ने अब तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें: Amritpal Singh Case: अमृतपाल सिंह को लेकर पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में कहा- 'पुलिस की ओर से बेहतरीन कोशिशों के बावजूद...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा
दिल्ली में अमित शाह से मिले हरभजन सिंह, पंजाब के मुद्दों पर चर्चा

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget