एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2024: पंजाब में बजट सत्र की शुरुआत, विपक्ष ने की नारेबाजी, जानें- कब पेश होगा बजट?

Punjab Budget Session 2024: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र पर आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि राज्य के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं.

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) की शुरुआत हो चुकी है. पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी और राज्यपाल को सदन को संबोधित करने से रोकने की कोशिश की. इसके बाद अब सत्र को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. वहीं पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होती है. लोकतंत्र की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए हम लोगों की इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे.

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र पर आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि, पंजाब के कल्याण के लिए हर कदम उठाने के लिए मैं सीएम भगवंत मान को धन्यवाद देना चाहता हूं. उनकी प्राथमिकताएं शिक्षा और स्वास्थ्य हैं. उनका पूरा ध्यान राज्य के पानी पर है. इस सत्र में एक बजट पेश किया जाएगा जो, पंजाब के पक्ष में होगा. पंजाब विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हो गया है. अब चार मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.

पांच मार्च को पेश किया जाएगा बजट
इसके बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा पांच मार्च को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे. बजट पर सामान्य चर्चा छह मार्च को होगी. 11, 12 और 15 मार्च को विधायी कार्य किए जाएंगे, जबकि तीन गैर-सरकारी कामकाज के लिए दिन रखे गए हैं. पंजाब का बजट सत्र आज से शुरू गया है और 15 मार्च तक चलेगा. बता दें कि, पंजाब विधानसभा का ये बजट सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है, क्योंकि विपक्षी दल किसानों के विरोध प्रदर्शन, कानून-व्यवस्था और बढ़ते कर्ज को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरने की तैयारी में है.

ये भी पढ़ें- Nafe Singh Rathee: नफे सिंह राठी के परिवार को मारने की धमकी देने वाला पकड़ा गया, हत्याकांड को लेकर मिल सकते हैं कई सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
पंजाब SIR में काटे गए 13 लाख से ज्यादा नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
परगट सिंह ने संभाली पंजाब कांग्रेस की कमान, टिकट बंटवारे पर क्या बोले?
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
तरनतारन में दिनदहाड़े ASI की हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget