एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: जानिए पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किस नेता को सौंपी है कौन सी जिम्मेदारी

Punjab Election 2022: बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के पास पंजाब के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पंजाब बीजेपी के प्रभारी है.

पंजाब विधानसभा के चुनाव अगले साल होन हैं. बीजेपी वहां मुश्किल में दिख रही है. पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से उसका पिछले कई दशक से गठबंधन था. यह गठबंधन कृषि कानूनों के विरोध में टूट गया. अब वहां बीजेपी अकेली पड़ गई है. आइए जानते हैं कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृ्तव ने पंजाब चुनाव के लिए किन नेताओं को कौन सी जिम्मेदारी सौंप रखी है. 

पंजाब में कौन नेता पार लगाएगा बीजेपी की नैया

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के पास पंजाब के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी है. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम पंजाब बीजेपी के प्रभारी है. बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नरेंद्र सिंह रैना पंजाब बीजेपी के सहप्रभारी हैं. वहीं विधानसभा चुनाव के प्रबंधन की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के कंधों पर है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री मनीक्षी लेखी और गुजरात से आने वाले विनोद भाई चावड़ा सह प्रभारी की भूमिका में हैं. 

पिछले साल सितंबर में नरेंद्र मोदी सरकार तीन कृषि कानून लेकर आई थी. इन कानूनों को किसान विरोधी बताते हुए शिरोमणि अकाली दल से बीजेपी से अपना समझौत तोड़ लिया था. दोनों दलों में पिछले कई दशक से समझौता था. बीजेपी पंजाब में अकाली दल की जूनियर पार्टी की भूमिका में थी. कृषि कानूनों को लेकर पंजाब में बीजेपी के खिलाफ बहुत आक्रोश है. स्थानीय निकाय चुनावों में कई जगह तो बीजेपी नेताओं को प्रचार तक नहीं करने दिया गया था. लेकिन कृषि कानूनों की वापसी के बाद यह नाराजगी कितनी कम हुई है, इसके लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. 

पंजाब में बीजेपी की स्थिति

आज की तारीख में बीजेपी पंजाब में अकेले खड़ी है. हालांकि उसका कांग्रेस से बगावत कर अलग पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढिंढसा की शिरोमणि अकाली दल (डेमोक्रेटिक) से चुनावी गठबंधन के आसार हैं. 

Uttarakhand Election 2022: जानिए बीजेपी ने किन नेताओं को सौंपी है उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी?

बीजेपी ने 2017 का चुनाव शिरोमणी अकाली दल के साथ 23 सीटों पर लड़ा था. उसे 3 सीटें और 5.39 फीसदी वोट हासिल हुए थे. वहीं इससे पहले 2012 का चुनाव भी बीजेपी ने 23 सीटों पर ही लड़ा था. उस चुनाव में उसे 12 सीटें और 7.18 फीसदी वोट मिले थे.  

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget