एक्सप्लोरर

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मान सरकार का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, जालंधर में चला बुलडोजर

Jalandhar Bulldozer Action: जालंधर में एक बार फिर बुलडोजर गरजते नजर आए. मार्च की शुरुआत में दो गांवों में तस्करों के खिलाफ एक्शन हुआ था और अब एकबार फिर अवैध निर्माण को ढहाया गया है.

Punjab News: पंजाब में ड्रग्स की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. जालंधर में तस्करी में संलिप्त पाए जाने वाले आरोपी के अवैध घर बुलडोजर चला है. एससपी ने बताया कि पहले भी ऐसी कार्रवाई करके तस्करों की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है. 

एसएसपी गुरमीत सिंह ने इस कार्रवाई को लेकर बताया, ''जसविंदर कौर ऊर्फ जस्सी के पति द्वारा किए गए अतिक्रमण की जानकारी मिली थी और उसे गिराने की मांग की गई थी. उसी दिन कार्रवाई की गई. वह और उसके पति तस्कर हैं और उनका आपराधिक बैकग्राउंड है. उनके खिलाफ छह केस हैं. इनमें से एक हत्या का भी मामला है.''

एसएसपी ने बताया कि ज्यादातर ड्रग तस्कर ऐसे ही अतिक्रमण करते हैं. इससे पहले 40-50 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया गया है. ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई के साथ-साथ यह अभियान चलाया जा रहा है.ऐसे अपराधियों को पकड़ने में हमें स्थानीय प्रशासन का सहयोग मिल रहा है.

जनता से सहयोग माग रही पुलिस

 सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से जहां-जहां शिकायत मिल रही है पुलिस वहां कार्रवाई कर रही हैं. एसएसपी ने कहा कि जहां तस्कर कब्जा कर रहे हैं हम कार्रवाई कर रहे हैं. हमने अवेयरनेस कैम्पेन चलाया है. जनता का सहयोग मिलेगा तो तस्करों को पकड़ा जा सकेगा. 

जालंधर में पहले भी हुई है कार्रवाई

मार्च की शुरुआत में ही जालंधर के फिल्लौर तहसील के दो गांवों में ऐसे लोगों पर कार्रवाई की गई थी जिन्होंने तस्करी से बनाए पैसे से मकान बनाया था. उनके मकानों पर बुलडोजर चला दिया गया था. एक गांव में यशवीर शीरा नाम के शख्स का मकान ढहाया गया था तो दूसरे गांव में एक महिला तस्कर का मकान गिराया गया था.

 

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget