एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, पंजाब में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

PM Security Breach Case: पंजाब में जनवरी 2022 में पीएम मोदी जब एक रैली को संबोधित करने के लिए जा रहे थे तो फ्लाईओवर पर किसानों के प्रदर्शन के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा था.

Punjab News: पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पंजाब दौरे पर उनकी सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था. सुरक्षा में यह चूक 5 जनवरी 2022 को हुई फिरोजपुर में हुई थी और अब तीन साल बाद इस मामले में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. ये भारतीय किसान यूनियन (क्रांतिकारी) और क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के सदस्य बताए जा रहे हैं. समन का जवाब ना देने पर यह वारंट किसानों के खिलाफ जारी हुआ है.

पीएम नरेंद्र मोदी 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करने वाले थे लेकिन उनके काफिले को वापस लौटना पड़ा क्योंकि प्रदर्शनकारियों ने पियाराना फ्लाईओवर पर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इसी मामले में अब कार्रवाई हुई है. 

बीजेपी की आपत्ति पर एसआईटी का हुआ गठन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट बताती है कि पुलिस ने अगले ही दिन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी. हालांकि बीजेपी ने इस आपत्ति जताते हुए इसे कमजोर एफआईआर दर्ज किया था क्योंकि एफआईआर में सावर्जनिक मार्ग में बाधा डालने संबंधी धारा जोड़ी गई थी.

बाद में केस में जोड़ी गईं ये धाराएं

आपत्ति के बाद एसआईटी की गठन हुआ. जिसमें हत्या का प्रयास, लोक सेवक पर हमला, गलत तरीके से रोकना, काम में बाधा डालना और गैरकानूनी सभा से जुड़ी धाराएं जोड़ी गईं.  इसमें 26 लोगों को आरोपी बनाया गया. 26 आरोपियों में से एक की इस बीच मौत हो गई जिसके बाद 25 किसानों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है. 

किसान यूनियन ने वारंट को बताया साजिश

फिरोजपुर कोर्ट ने सबसे पहले 3 जनवरी को समन भेजा और लेकिन पेश ना होने पर अब गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है. इन आरोपियों को 22 जनवरी तक कोर्ट में पेश किया जाएगा. हालांकि जिस यूनियन के किसानों के खिलाफ वारंट जारी हुआ है उसका कहना है कि डराने के लिए ऐसी साजिश रची जा रही है. उसका कहना है कि उस दिन शांतिपूर्ण तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया गया था. 

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' पंजाब में होगी बैन? एसजीपीसी ने उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget