एक्सप्लोरर

Modi Cabinet 2024: हार के बाद भी मोदी कैबिनेट में क्यों मिलने जा रही है जगह? रवनीत सिंह बिट्टू ने खुद बताया

PM Modi Oath Ceremony: पंजाब की लुधियाना सीट से बीजेपी उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है. वो दिल्ली पीएम मोदी के साथ चाय पर मीटिंग में शामिल हुए.

Ravneet Singh Bittu News: देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है. इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पंजाब से एक भी सीट नहीं मिली. इसके बावजूद लुधियाना से बीजेपी उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू को कैबिनेट में जगह मिलने जा रही है. उन्हें पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के हाथों हार का सामना करना पड़ा. माना जा रहा है कि बिट्टू को अब बीजेपी राज्यसभा भेजेगी.

रवनीत बिट्टू ने मंत्री बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बीजेपी नेताओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बड़ी जिम्मेदारी है. बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी सांसद एक जैसे हैं. सभी को ईमानदारी से कार्य करना चाहिए. 

विरोध प्रदर्शनों का जिक्र
रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, ''देश का कोई भी मुद्दा हो, चाहे वह अमृतपाल का मुद्दा, चाहे वह पाकिस्तान का मामला हो, क्योंकि हमारी बॉर्डर स्टेट्स है, चाहे वह किसानों का मुद्दा...मैं ही था अकेला आदमी जिसने इन मुद्दों को उठाया.''

उन्होंने आगे कहा कि वहां मेंबर पार्लियामेंट कितने थे, एक सवा साल में किसानों के लिए लड़ता रहा और आज वह मैं बीजेपी में जाकर वो सारी चीज हल करवाऊंगा वहां से, मैंने एक ही बात पंजाब को पहले दिन और आज बोल रहा हूं कि मेरा काम सिर्फ ब्रिज बनने का काम है.

'सिर्फ प्यार चाहते हैं पंजाब के लोग'
उन्होंने आगे कहा, ''पंजाब की क्या हालत है, कैसे नफरत की भावना हुई है, चाहे कंगना वाला केस हो चाहे, अन्य मामला हो...पंजाब के लोग सिर्फ प्यार चाहते हैं, देश के लिए भी पंजाब प्रायोरिटी है.''

'ला सकता है अच्छे दिन'
रवनीत सिंह बिट्टू से जब पूछा गया कि हारने के बाद भी उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है, इसकी क्या वजह है? इसपर उन्होंने कहा, ''उन्होंने अपनी कैबिनेट में चुना है और यह सीधी पता है...अभी उन्होंने पंजाब को प्रायोरिटी दी है और पंजाब में मुझ में विश्वास दिखाया कि इस आदमी द्वारा पंजाब में अच्छे दिन ला सकता है, नया पंजाब बना सकता है.''

किसे मिला कितना वोट
पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने लुधियाना से चुनाव लड़ा, लेकिन पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से 20942 मतों से हार गए. अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कुल 3,22,224 वोट मिले, वहीं रवनीत सिंह बिट्टू को 3,01,282 मत प्राप्त हुए.

ये भी पढ़ें: Modi Cabinet 2024: 'पिता की शहादत, लेकिन...' मोदी कैबिनेट में जगह मिलने पर क्या बोला रवनीत बिट्टू का परिवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग
लुधियाना में पूर्व कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला! मां-बेटे के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
भूटान में ग्लेशियल झील फटी, तबाही का खतरा! बंगाल के संकोश तट पर हाई अलर्ट
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget