एक्सप्लोरर

पीएम मोदी आज करेंगे गुरुग्राम रेलवे स्टेशन नवीनीकरण योजना का शिलान्यास, जानें- इस पर कितना आएगा खर्च?

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के अनुसार नवीनीकरण योजना के तहत अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा.

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में सोमवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेलवे की कई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से करेंगे. इसमें गुरुग्राम रेलवे स्टेशन नवीनीकरण की योजना भी शामिल है. जिस पर करीब 600 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुामन है. केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन के बाद विश्व स्तर की सुविधा विकसित की जाएगी. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी देश को रेलवे की हजारों करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे. इनमें आरओबी और आरयूबी भी शामिल हैं. 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का अपग्रेडेशन दो चरणों में होगा. पहले चरण में करीब 295 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. दूसरे चरण में भी करीब इतनी ही राशि खर्च की जाएगी. अपग्रेडेशन कार्य में खास बात यह होगी कि  गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को दो एंट्रियां मिलेंगी. 

इन सुविधाओं का होगा विकास

मंत्री राज इंद्रजीत के अनुसार नवीनीकरण योजना के तहत अब राजेंद्र पार्क की ओर से भी गुरुग्राम के लोगों को रेलवे स्टेशन के लिए प्रवेश मिलेगा. दौलताबाद फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन भी सीधे स्टेशन से जुड़ जाएंगे. इसका बजट भी योजना में शामिल है. रेल भूमि विकास प्राधिकरण गुरुग्राम  स्टेशन के अपग्रेडेशन योजना को तैयार कर रहा है. 

सीमेंट यार्ड को हटाने की मांग 

नए अपग्रेडेशन प्लान के अनुसार रेलवे स्टेशन के आसपास कॉलोनी में रहने वाले लोगों की पुरानी मांग के अनुसार सीमेंट यार्ड हटाई जाएगी. राव ने बताया कि उन्हें कई बार आसपास की कॉलोनी के लोगों की शिकायतें प्राप्त हुई थी. सीमेंट यार्ड होने के कारण उनके घरों में सीमेंट की धूल व सांस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. राव ने बताया कि अपग्रेडेशन प्लान में उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सीमेंट यार्ड को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, जिसे अपग्रेडेशन प्लान में शामिल कर लिया गया है.

इन सुविधाओं का भी होगा विकास

राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि गुरुग्राम रेलवे स्टेशन अपग्रेडेशन योजना के तहत करीब 12 लिफ्ट, एस्केलेटर, दो मंजिला फूड कोर्ट, फुट ओवर ब्रिज, मल्टीलेवल पार्किंग, सोलर पैनल आदि लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया इससे पूर्व रेलवे की ओर से पटौदी रोड व रेवाड़ी- रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत मिशन के तहत किया था जिन पर काम शुरू कर दिया गया है.

(-राजेश यादव की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: मंत्री-विधायक के आवास पर प्रदर्शन, चिपकाए 'धिक्कार पत्र'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पटियाला: नौजवान की पिटाई का वीडियो वायरल, नाभा विधायक देव मान ने दी सफाई
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर
पंजाब चुनाव में कैसे एक-एक वोट है कीमती, 2027 में इन सीटों पर रहेगी नजर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget