एक्सप्लोरर

Punjab Election: पवन बंसल के बेटे को टिकट दे सकती है कांग्रेस, इस सीट से ठोंक रहे हैं दावेदारी

Punjab Election: पवन बंसल की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है. इसलिए पवन बंसल के बेटे की टिकट को तय माना जा रहा है.

Punjab Election: कांग्रेस पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी कर सकती है. कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में पूर्व रेल मंत्री और वरिष्ठ नेता पवन बंसल (Pawan Bansal) के बेटे मनीष बंसल को टिकट मिल सकता है. पवन बंसल के बेटे मनीष बंसल बरनाला से उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं.

कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट में बरनाला से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बंसल परिवार की ओर से बरनाला में अपने करीबियों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. बंसल परिवार ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्हें एक टिकट जरूर मिलेगा.

मनीष बंसल के लिए हालांकि टिकट हासिल करने का रास्ता आसान नहीं रहने वाला है. इस सीट से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लो भी दावेदारी पेश कर रहे हैं. केवल सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का समर्थन हासिल है. सिद्धू तो यहां तक दावा कर चुके हैं कि सरकार बनने पर केवल सिंह को मंत्री पद से नवाजा जाएगा.

बंसल परिवार कर रहा है दावा

लेकिन पवन बंसल की पकड़ भी बरनाला में मजबूत मानी जाती है. पवन बंसल बरनाला से ही आते हैं और रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने बरनाला के लिए कई प्रोजेक्ट शुरू किए थे. बंसल परिवार की ओर से दावा किया जा रहा है कि चूंकि पवन बंसल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं इसलिए उनकी सोनिया गांधी से सीधे बात होती है और टिकट हासिल करना मुश्किल नहीं है.

बता दें कि पवन बंसल चार बार सांसद रहे हैं. पवन बंसल को हालांकि पिछले दो लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है. पवन बंसल मनमोहन सिंह की दोनों सरकारों में मंत्री रह चुके हैं.

Punjab Election: भगवंत मान को है जीत का भरोसा, कहा- दिल जीतने में नहीं रहने दूंगा कोई कसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget