एक्सप्लोरर

'ये लड़की दुनिया जीतने वाली है, मगर इस देश में सिस्टम से...', विनेश फोगाट के प्रदर्शन पर बोले बजरंग पुनिया

Paris Olympics: बजरंग पुनिया ने कहा कि विनेश फोगाट की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं. पहली बार समझ नहीं लग रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं. सारा भारत इस मेडल की बाट देख रहा है.

Paris Olympics 2024: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार (6 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर महिलाओं के फ्रीस्टाइल 50 किग्रा के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस बीच पहलवान बजरंग पुनिया ने विनेश फोगाट के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की है. हालांकि उन्होंने विनेश के साथ हुई पहले की घटनाओं का भी जिक्र किया. 

पहलवान बजरंग पुनिया ने लिखा, ''विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज बैक टू बैक मैच में 4 बार की World Champion और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन को हराया. उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया.''

'ये लड़की देश में सिस्टम से हार गई थी'

उन्होंने आगे लिखा, ''मगर एक बात बताऊं, ये लड़की अपने देश में लातों से कुचली गई थी. ये लड़की अपने देश में सड़कों पर घसीटी गई थी. ये लड़की दुनिया जीतने वाली है मगर इस देश में सिस्टम से हार गई थी.''

सारा भारत ही इस मेडल की बाट देख रहा- बजरंग पुनिया

बजरंग पुनिया ने एक दूसरे पोस्ट में लिखा, ''विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसे रिएक्ट करूं. पहली बार समझ नहीं लग रहा कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं. सारा भारत ही इस मेडल की बाट देख रहा है. हर किसी की आंखें नम हैं.'' 

उन्होंने लिखा, ''ऐसा लग रहा है जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि सारे ही देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों. विनेश, आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं. इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप लक्ष्य पर आंख गड़ोए बैठी हो. हमारी यही दुआ है कि बस ये सोना भारत आए.''

बता दें कि पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में बेहतर प्रदर्शन किया है. अब अपने ऐतिहासिक मेडल से मात्र एक जीत दूर हैं. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक विनेश ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में जापान की ओलम्पिक चैंपियन पहलवान युई सुसाकी के खिलाफ बड़ा उलटफेर करते हुए 3-2 से रोमांचक अंदाज में मात दी.

इसके बाद उन्होंने यूक्रेन की ओकसाना लिवाच के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला 7-5 से जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाई. प्री क्वार्टर फाइनल मैच में फोगाट पहले राउंड में 0-1 से पीछे चल रही थी लेकिन अंतिम 30 सेकंड में 2 पॉइंटर के साथ स्थिति को अपने पक्ष में मोड़ लिया. भारतीय रेसलर ज्यादातर मैच में डिफेंसिव थी लेकिन बाद के फेज में उसने चैंप-डी-मार्स एरेना में जीत हासिल करने के लिए खुद को पूरी तरह से झोक दिया. 

ये भी पढ़ें:

गुरुग्राम पुलिस के जवानों की युवकों ने की लाठी डंडों से पिटाई, चोरी की गाड़ी रिकवर करने पहुंचे थे नारनौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
'टूं-टूं' से गूंजा पंजाब! भगवंत मान सरकार की मावां धियां सत्कार योजना बनी वायरल ट्रेंड
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने कलह की खबरों को नकारा, कहा- हम एकजुट हैं
चन्नी गुट के बागी तेवर के बीच राजा वारिंग के बयान ने मचाई हलचल! कहा- हम सब एकजुट
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
पंजाब कांग्रेस में फिर कलह! राजा वडिंग को हटाने पर अड़े चरणजीत चन्नी, अब एक्शन में भूपेश बघेल
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget