एक्सप्लोरर

Faridabad: नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के छोटे भाई पर हमला, अज्ञात युवकों ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Bittu Bajrangi Brother: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के भाई पर फरीदाबाद में अज्ञात युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उसे जलाकर मारने कोशिश की.

Haryana: हरियाणा के नूंह में हुई हिंसा (Nuh Violence) के आरोपी गौरक्षा बजरंग फोर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार पांचाल ऊर्फ बिट्टू बजरंगी (Rajkumar Panchal alias Bittu Bajrangi) के छोटे भाई पर फरीदाबाद (Faridabad) में देर रात अज्ञात युवकों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पीड़ित 60 प्रतिशत तक जल चुका है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बिट्टू बजरंगी का भाई पर्वतीय कॉलोनी, संजय एनक्लेव निवासी महेश पांचाल (32) बाबा मंडी के पास देर रात करीब डेढ़ बजे बैठा हुआ था. इस दौरान एक कार में चार-पांच युवकों ने आकर पूछा 'तुम बिट्टू बजरंगी के भाई हो.'

आरोप है कि महेश पांचाल के 'हां' कहने पर अज्ञात युवकों ने पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी. घटना में महेश पांचाल गंभीर रूप से झुलस गया. वह जैसे-तैसे युवकों से छूटकर भागा और अपने घर आ गया. बिट्टू बजरंगी और महेश की पत्नी उसे लेकर बीके अस्पताल आए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया. फिलहाल महेश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

एक हमलावर को पहचानता है महेश

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की टीम अस्पताल में पहुंची और जांच शुरू की. महेश पंचाल ने बताया वह एक हमलावर को पहचानता है. आरोपी बाबा मंडी में ही जूस की दुकान चलाने वाले का बेटा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस ने बताया कि पीड़ित गंभीर रूप से झुलस गया है और फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बजरंगी के छोटे भाई महेश पांचाल पर बुधवार रात करीब एक बजे कम से कम पांच लोगों ने कथित रूप से हमला किया.

जमानत पर बाहर है बिट्टू बजरंगी

पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने बाबा मंडी में चाचा चौक के पास कथित तौर पर पांचाल पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे जलाकर मारने का प्रयास किया. प्रवक्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल पहुंची, जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है. बाद में पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे तथ्यों की पुष्टि की जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है. उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. बता दें कि बिट्टू बजरंगी को नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया था, फिलहाल वह जमानत पर है.

(राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- SAD Foundation Day: अकाली दल के स्थापना दिवस पर सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं को लेकर मांगी माफी, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget