एक्सप्लोरर

Punjab Crime: इटली से लौटे NRI पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, मामूली बात को लेकर हुई थी लड़ाई

Kapurthala Murder News: पंजाब के कपूरथला में एक बेरहम एनआरआई पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.

Punjab News: पंजाब के कपूरथला (Kapurthala) से एक महिला की उसके पति की ओर से बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. कपूरथला के गांव संधू चट्ठा में मंगलवार सुबह महिला के पति ने उसके गले में परना डालकर उसका सर जमीन पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया. घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. हत्यारा पति वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है.
 
कपूरथला के गांव संधू चट्ठा में मंगलवार सुबह महिला हरप्रीत कौर का अपने पति सुखदेव सिंह से किसी मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हो गया. गुस्से में आकर सुखदेव सिंह ने पत्नी हरप्रीत कौर के गले में परना डाला और उसे घसीटते हुए कमरे में ले गया. इसके बाद आरोपी ने पति ने पत्नी का सिर बार-बार जमीन पर पटका, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. महिला के भाई लखवीर सिंह के बयान पर पति सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
 
एक दिन पहले ही इटली से लौटा था आरोपी
 
एसएचओ सदर सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पत्नी हरप्रीत कौर को बेरहमी से मौत के घाट उतारने वाला आरोपी पति सुखदेव सिंह एक दिन पहले ही इटली से वापस लौटा था और दूसरे दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया. सुखदेव सिंह ने गुस्से में आपा खोते हुए पत्नी की हत्या कर दी.
 
लंदन में की पत्नी की हत्या
 
वहीं दूसरा मामला गुरदासपुर की रहने वाली महिला के साथ लंदन में हुई है. जहां उसके पति ने लंदन में उसे चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया. मृतका गुरदासपुर के जोगी चीमा की रहने वाली थी. जून 2022 में महक और साहिल शर्मा को गुरदासपुर में शादी हुई थी. एक साल से वो लंदन में रह रहे थे. इस दौरान साहिल उससे मारपीट करने लगा और लंदन में ही उसकी हत्या कर दी. आरोपी को लंदन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं मृतका के परिजनों ने महक के शव को भारत लाने की मांग की है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: अबोहर में पशु चिकित्सक की हत्या, SDM की खाली कोठी में मिला शव
पंजाब: अबोहर में पशु चिकित्सक की हत्या, SDM की खाली कोठी में मिला शव
पंजाब: फाजिल्का के थाने में ब्लास्ट, गाड़ियों के शीशे टूटे, इलाका सील
पंजाब: फाजिल्का के थाने में ब्लास्ट, गाड़ियों के शीशे टूटे, इलाका सील
सचिन पायलट अगले हफ्ते आएंगे पंजाब, राहुल गांधी की यात्रा पर होगा मंथन
सचिन पायलट अगले हफ्ते आएंगे पंजाब, राहुल गांधी की यात्रा पर होगा मंथन
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget