एक्सप्लोरर

Gurpreet Kaur: क्या राजनीति में उतरेंगी पंजाब के सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर? इन दिनों कर रहीं ये काम

CM Bhagwant Mann Wife News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर का कहना है कि सीएम का एक ही सपना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र धूरी सहित पंजाब का विकास होता रहे, किसी भी चीज की कमी न रहे.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने पिछले साल जुलाई महीने में डॉ. गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) से शादी की थी. 7 जुलाई 2022 को बेहद शालीन ढंग से बिना किसी तामझाम के सीएम मान, गुरप्रीत कौर के साथ शादी के बंधन में बंधे थे. इसके बाद ज्यादातर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मीडिया की सुर्खियों में नहीं रहीं. वहीं अब उन्हें कई कार्यक्रमों में देखा जा रहा है. सीएम मान जहां अपने कामों में बिजी रहते हैं तो दूसरी तरफ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर सरकारी और निजी कार्यक्रमों में शामिल हो रहीं हैं. अभी हाल ही में दशहरे के दिन उन्हें सीएम मान के निर्वाचन क्षेत्र धुरी के एक कार्यक्रम में देखा गया था. उस दिन सीएम मान होशियारपुर के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि सीएम मान का एक ही सपना है कि उनके विधानसभा क्षेत्र धूरी सहित पंजाब का विकास होता रहे, किसी भी चीज की कमी न रहे. गुरप्रीत कौर ने कहा कि जहां हमें पता चलता है पिछली सरकारों ने उस क्षेत्र में कुछ नहीं किया, वहां भी हम काम करवाने के लिए विचार करते हैं. ऐसे में डॉ. गुरप्रीत कौर का लेकर राजनीतिक जानकारों का मानना है कि वो भी राजनीति के मैदान में अपना हाथ आजमा सकती हैं. इनसे पहले भी कई मुख्यमंत्रियों की पत्नियां राजनीति में सक्रिय रही हैं.

क्या हो सकती है गुरप्रीत कौर की राजनीति में एंट्री?

वैसे तो आम आदमी पार्टी के संविधान के अनुसार वह अपने नेताओं के परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देता. लेकिन, क्या डॉ. गुरप्रीत कौर की राजनीति में एंट्री हो सकती है या सिर्फ राजनीति में अपने पति के साथ वो भी सक्रिय रूप से भूमिका निभाती रहेंगी. इसको लेकर अभी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. वो राजनीति में आएं या न आएं लेकिन अपनी पहचान जरूर बना रही हैं. यह देखना बाकी है कि क्या डॉ. गुरप्रीत कौर सक्रिय राजनीति में आती हैं या अपने निर्वाचन क्षेत्र की देखभाल में अपने पति का समर्थन करने से संतुष्ट रहती हैं. गौरतलब है कि बीते फरवरी महीने में जब उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई थी तो विपक्ष ने खूब सवाल खड़े किए थे. 

यह भी पढ़ें: Haryana Air Pollution: हरियाणा में फैलने लगा प्रदूषण का जहर, आज 10 से ज्यादा शहरों का AQI 300 पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget