एक्सप्लोरर

Punjab Election: नवजोत सिंह सिद्धू के 'पंजाब मॉडल' से चरणजीत चन्नी गायब, कहा- राज्य में चल रहा है माफिया राज

Punjab News: नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमला बोला. सिद्धू के पंजाब मॉडल से सीएम चन्नी की तस्वीर गायब रही.

Punjab News: कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से पार्टी की मुश्किलें बढ़ाते हुए नज़र आ रहे हैं. नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पंजाब मॉडल से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) और बाकी नेताओं की तस्वीर गायब है. इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने आरोप लगाया है कि पंजाब में माफिया राज चल रहा है.

नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से पंजाब मॉडल पेश करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई थी. सिद्धू ने राज्य में माफिया राज के नाम पर एक तरह से अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा है. सिद्धू ने कहा, ''पंजाब में सिर्फ माफिया राज चल रहा है. हर कोई बोलता है कि पंजाब का खजाना खाली है. पंजाब की अर्थव्यवस्था को किस तरह से रास्ते पर लाया जाता सकता है इसका किसी के पास कोई आईडिया नहीं है.''

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा, ''किस तरह के पंजाब एक बार फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सकता है यह कोई नहीं बताता है. पंजाब में माफिया राज को रोक दिया जाए तो 50,000 करोड़ रुपये की चोरी को बचाया जा सकता है. पंजाब मॉडल के जरिए ही राज्य को रास्ते पर लाया जा सकता है.''

सिद्धू बना रहे हैं दबाव

खास बात यह रही कि नवजोत सिंह सिद्धू ने जो पोस्टर लगवाए थे उनमें उनके अलावा पंजाब के किसी और नेता की तस्वीर नहीं लगी थी. नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर में हालांकि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तस्वीर लगी हुई थी.

बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू लगातार पार्टी हाईकमान पर उन्हें सीएम पद का उम्मीदवार घोषित करने के लिए दबाव बना रहे हैं. कांग्रेस पार्टी ने हालांकि साफ किया है कि वह बिना किसी चेहरे के ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

Punjab Election 2022: टिकट बेचने के आरोपों पर आप नेता राघव चड्डा ने दी सफाई, जानिए क्या दावा किया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget