एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: टिकट बेचने के आरोपों पर आप नेता राघव चड्डा ने दी सफाई, जानिए क्या दावा किया है

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पर उसके खुद के कार्यकर्ता टिकट बेचने के आरोप लगा रहे हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद आम आदमी पार्टी अपने ही कार्यकर्ताओं के निशाने पर है. दूसरी पार्टी के शामिल हुए लोगों को उम्मीदवार बनाने पर आप कार्यकर्ताओं ने राघव चड्डा और अरविंद केजरीवाल पर पैसे के बदले टिकट बेचने के आरोप लगाए हैं. राघव चड्डा ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया है और कहा है कि आम आदमी पार्टी ईमानदर दल है.

राघव चड्डा ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी की ओर से कोई पर्चा नहीं छपवाया गया है. राघव चड्ढा ने कहा कि ''आप ईमानदार पार्टी हैं. वोट खरीदने के लिए पैसे नहीं देती, न ही शराब बांटती है. एक पर्चा AAP ने बांटा है जिस पर लिखा है कि सारी पार्टियों से पैसे लो पर वोट झाड़ू को दो. अकाली दल कांग्रेस और बाकी पार्टियों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है. राघव चड्ढा ने कहा कि ये पर्चा हमने नहीं छपवाया. ये पर्चा पंजाब के लोग छपवा रहे हैं और बांट रहे हैं.''

पर्चा भी हो रहा है वायरल
 
राघव चड्डा ने कहा, ''इस पर्चे से सबसे ज्यादा चोट अकाली दल को पहुंची है और उसने इलेक्शन कमीशन में इसकी शिकायत की है. कही अकाली दल चुनाव में शराब और पैसा तो नही बांटना चाहता है. इसलिए अकाली दल को बड़ी तकलीफ हो रही है. मैं अकाली दल को कहना चाहता हूं कि पंजाब के लोग वोट नहीं बेचेंगे.''

बता दें कि आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है. आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक 100 से ज्यादा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हो चुका है. हालांकि बीते एक हफ्ते में आम आदमी पार्टी को राज्य में कई जगहों पर अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा है.

Punjab News: संयुक्त समाज मोर्चा को लगा तगड़ा झटका, जोगिंदर सिंह उगराहां नहीं करेंगे समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
सुखबीर बादल पर हमले को लेकर हरसिमरत कौर ने अमित शाह को लिखा पत्र, कर दी ये मांग
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget