एक्सप्लोरर

नाभा जेल ब्रेक केस के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह पर शिकंजा, हांगकांग से प्रत्यर्पण कर लाया जा रहा भारत

Nabha Jail Break Case: 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को आज हांगकांग से प्रत्यर्पण कर आज भारत लाया जा रहा है.

Nabha Jail Break Case Update: नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह उर्फ रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण कर गुरुवार को भारत लाया जा रहा है. पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां रोमी को लेकर आज शाम भारत पहुचेंगी. रोमी नाभा जेल ब्रेक मामले में भगोड़ा है, जिसको गिरफ्तार करने में पंजाब पुलिस को सफलता बड़ी मिली है. जांच एजेंसियों के मुताबिक रोमी आतंकी गैंगस्टर नेक्सेस का नोडल प्वाइंट था और ड्रग्स व आर्म्स स्मगलिंग के कई मामलों में शामिल था.

2017 में जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिसं
एजेंसियों के मुताबिक नाभा जेल ब्रेक मामले में रमनजीत सिंह उर्फ रोमी की मुख्य भूमिका थी. जिसमें कई गैंगस्टर पुलिसकर्मी बनकर जेल पहुंचे थे और हाई सिक्योरिटी जेल को तोड़कर 6 गैंगस्टरों और बड़े अपराधियों को छुड़ाकर ले गए थे. नाभा जेल ब्रेक के मामले में रोमी ने पैसा, हथियार और दूसरे लॉजिस्टिक स्पोर्ट मुहैया कराए थे.

रोमी के खिलाफ 2017 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था. इसके बाद हांगकांग पुलिस ने इसे 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हाल ही में 6 अगस्त 2024 को हांगकांग स्पेशल एडमिस्ट्रेटिव रीजन ने रमनजीत के सरेंडर का ऑर्डर जारी किया था. पंजाब पुलिस के मुताबिक साल 2018 से ही वो रमनजीत सिंह उर्फ रोमी के प्रत्यर्पण की कोशिश कर रही थी और पंजाब पुलिस हांगकांग भी गई थी. इसमें अब सफलता हाथ लगी है. 

नाभा जेल से फरार हुए थे 6 कैदी

रोमी को वापस लाने के लिए भारत ने करीब छह साल तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी है. वहां की अदालत में पंजाब पुलिस ने रमनजीत सिंह उर्फ रोमी पर आरोप साबित किए थे. इसके बाद हांगकांग ने रमनजीत सिंह उर्फ रोमी प्रत्यर्पण कर दिया. रोमी के भारत पहुंचने के बाद नाभा जेल ब्रेक के मामले में सारी स्थिति साफ हो पाएगी कि उसके साथ इस अपराध कितने और लोग शामिल थे. बता दें कि 27 नवंबर 2016 को पटियाला की नाभा जेल से 6 कैदी फरार हुए थे. इनमें 2 आतंकी और 4 गैंगस्टर शामिल थे.

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस की सरकार हरियाणा में बन गई तो दिल्ली वाले 6 महीने में गिरा देंगे', BJP के मंत्री के बयान पर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
पंजाब कांग्रेस में बढ़ी कलह, भूपेश बघेल के सामने चन्नी समर्थकों का हंगामा
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget