एक्सप्लोरर

Modi Cabinet 2024: मोदी कैबिनेट में कांग्रेस से BJP में आए पंजाब के इस नेता को मिलेगी जगह, PM के साथ चाय का मिला न्योता

Modi Cabinet 2024 Oath Today: पंजाब के लुधियाना से बीजेपी की टिकट पर चुनाव हारे रवनीति सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) के पास पीएमओ से फोन कॉल आया. लोकसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुए थे रवनीत) .

Modi 3.0 Cabinet Minister Oath: पंजाब से तीन बार के कांग्रेस सांसद रहे और लुघियाना से बीजेपी की टिकट पर 2024 में लोकसभा चुनाव हारे रवनीत सिंह बिट्टू को पीएमओ से फोन कॉल आया. उन्हें दिल्ली पहुंचकर पीएम के चाय पार्टी में शामिल होने को कहा गया है. बता दें कि पंजाब (Punjab) की 13 सीटों में से एक भी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाए. इसके बावजूद रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) को पीएमओ से फोन कॉल आना चौंकाने वाला है. जबकि वो लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे.

लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आने के पांच दिन बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ देर शाम लेंगे. इससे पहले मोदी कैबिनेट में जिन सांसदों व नेताओं को जगह मिलने की संभावना है, उन्हें फोन कॉल के जरिए पीएमओ पहुंचने के लिए कहा जा रहा है. 

पूर्व सीएम बेअंत सिंह के  पोते हैं रवनीत

दरअसल, रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. उन्हें लुधियाना लोकसभा सीट पर पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इस बार चुनावी शिकस्त दी. वह कांग्रेस के टिकट पर तीन बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. बिट्टू 2009 में आनंदपुर साहिब, 2014 और 2019 में लुधियाना से कांग्रेस के टिकट पर लगातार चुनाव जीतते आये हैं. रवनीत बिट्टू लोकसभा चुनव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. 

बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि केंद्र में इस बार किसकी सरकार बनेगी. दो दिन पहले नरेंद्र मोदी का एनडीए का नेता चुने जाने से उनका तीसरी बार देश का पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. तभी से मोदी के नए कैबिनेट में जगह हासिल करने वाले नेताओं के नाम को लेकर कयासबाजी का दौर जारी था. अब रवनी​त सिंह बिट्टू के पास पीएमओ से कॉल आने के बाद यह साफ हो गया है कि उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है. 

Watch: दिल्ली के ट्रैफिक में फंसी BJP नेता रवनीत सिंह बिट्टू की गाड़ी, दौड़ते हुए पहुंचे पीएम आवास 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
'आपकी बहादुरी को...', सुखबीर सिंह बादल की जान बचाने वाले जवान से बोलीं हरसिमरत कौर
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
PM मोदी और अमित शाह ने जाना सुखबीर सिंह बादल का हाल, सांसद पत्नी ने जताया आभार
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, AAP नेता ने कहा- बेअदबी और गोलीकांड का इंसाफ कब?
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget