एक्सप्लोरर

Manu Bhaker: डांस, गुलाल, मिठाई...ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के घर और गांव में जश्न ही जश्न

Manu Bhaker News: पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन चुकी मनु भाकर झज्झर की रहने वाली हैं. उनके गांव गोरिया में परिवार के स्कूल में जमकर जश्न हुआ.

Peris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने एक और मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन किया और फिर अपने पार्टनर सरबजोत सिंह के साथ मिलकर देश के लिए दूसरा मेडल जीता. झज्जर में उनके गांव और परिवार में जश्न का माहौल है.

एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली देश की पहली खिलाड़ी बन चुकी मनु भाकर झज्झर की रहने वाली हैं. उनके गांव गोरिया में परिवार के स्कूल में जमकर जश्न हुआ. मनु के गांव में उनकी दादी, ताऊ ताई और चाचा-चाची भी ख़ुशी से फूले नहीं समा रहे.

मनु के परिवार के स्कूल यूनिवर्सल सीनियर सेकेंडरी रेजिडेंशियल स्कूल में बच्चों के साथ मनु के चाचा भी खूब डांस करते नजर आए. गुलाल उड़ाया जा रहा है. इसके साथ ही मिठाइयां बांटी जा रही हैं. बैकग्राउंड में मनु भाकर की बहुत बड़ी सी तस्वीर दीवार पर दिखाई दी.   

बता दें कि निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रान्ज मेडल जीता है. इस मैच में मनु और सरबजोत ने कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराया.  इस खुशी के मौके पर पूरे देश समेत मनु भाकर और सरबजोत के गांव-परिवार में जश्न का माहौल है. पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जीतने के बाद मनु भाकर ने कहा कि मेरे दिमाग में गीता के श्लोक चल रहे थे. मैंने कर्म पर फोकस किया, फल की चिंता नहीं की जिसका लाभ मुझे मिला.

वहीं, मनु भाकर की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ''गीता में हमारी जिंदगी का सार है. मैं मनु को हर दिन गीता के सार और उसके महत्व के बारे में बताती हूं. हमारी संस्कृति, सनातन धर्म विशेष है और हमें इसके महत्व को समझना चाहिए. शूटिंग के खेल में एकाग्रता और मन को स्थिर रखना अहम है.''

ये भी पढ़ें: 'मान गए मनु, कमाल कर दिया सरबजोत', ओलंपिक में मिला एक और मेडल तो हरियाणा के नेताओं ने ऐसे जताई खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget