एक्सप्लोरर

Haryana: अमेरिका जाकर अच्छे पैसा कमाने की चाहत में हुआ बड़ा नुकसान, दुबई से थाईलैंड तक लगाए चक्कर, जानिए क्या है पूरा मामला

Kurukshetra News: कुरूक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद में एक युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगी की गई. युवक को अमेरिका के बजाय अलग-अलग देशों में भेजा गया.

Haryana News: हरियाणा के कुरूक्षेत्र से अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है. जहां एक व्यक्ति को अपने भाई को अमेरिका भेजना भारी पड़ गया. उसे 10 लाख रुपए की चपत भी लग गई और उसके भाई को अमेरिका के बजाय पहले दुबई और फिर थाईलैंड भेज दिया गया. पीड़ित के भाई ने मामले को लेकर पटियाला निवासी गुरजंत, इस्माइलाबाद निवासी रिंकू और रिंकू की पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. 

अमेरिका में काम दिलवाने के बदले मांगे थे 27 लाख
कुरूक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद के रहने वाले जगदीश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से उसने अपने छोटे भाई बलजीत को अमेरिका भेजने की ठानी. ताकि घर की आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सके. क्योंकि उसका शादीशुदा भाई बलजीत छोटी-मोटी नौकरी करता था. जिससे घर का गुजारा चलना मुश्किल था. ऐसे में वो ट्रैवल एजेंट के रूप में काम करने वाले रिंकू और गुरजंत नाम के लोगों के संपर्क में आया. जिन्होंने जगदीश के भाई बलजीत को अमेरिका भेजने के लिए 27 लाख रुपये की मांग की और कहा कि वहां उसके लिए नौकरी की व्यवस्था भी कर दी जाएगी. 

अमेरिका के बजाय अलग-अलग देशों में भेजा
जगदीश कुमार ने बताया कि इस साल के शुरूआत में रिंकू और गुरजंत के बताए अनुसार उन्होंने आवश्यक दस्तावेज़ और कुछ अग्रिम राशि उन्हें दे दी. जिसके बाद 3 मई को उन्होंने बलजीत को दुबई, फिर अल्माटी और फिर आगे थाईलैंड भेज दिया. जगदीश ने कहा कि 8 लाख रुपए लेने के बाद भी आरोपी उसके भाई को अमेरिका के बजाय अलग-अलग देशों में भेजते रहे. थाईलैंड भेजने के बाद उन एजेंटों ने बलजीत को अमेरिका भेजने के लिए और रुपयों की डिमांड की तो जगदीश ने उन्हें उनपर विश्वास ना होने की बात कहकर पैसे देने से इनकार कर दिया और बलजीत को थाईलैंड से वापस भारत बुला लिया. जगदीश का कहना है कि अब वो एजेंट पैसे देने से इनकार कर रहे है. जिसको लेकर उसने इस्माइलाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है. 

यह भी पढ़ें: SGPC Meeting Today: एसजीपीसी की बैठक को लेकर सीएम मान का तंज, कहा- ‘अकाली दल की बना कठपुतली, उसके चेहरे को बेनकाब करें’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget