एक्सप्लोरर

Main Punjab Bolda Han: आज ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ डिबेट, कौन पहुंचेगा और कौन नहीं; बना असमंजस, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Main Punjab Bolda Ha Debate: सीएम भगवंत मान ने जिस डिबेट के लिए विपक्षी दलों को चुनौती दी थी. वो डिबेट बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में की जाएगी. इसे लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  (Bhagwant Mann) की ओर से प्रस्तावित ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ (Main Punjab Bolda Ha) डिबेट बुधवार (1 नवंबर) को होने वाली है. इस डिबेट में विपक्षी पार्टियों के कौन-कौन से नेता पहुंचेंगे, इसको लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है. वहीं लुधियाना (Ludhiana) की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) में होने वाली इस डिबेट के लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारिया कर ली गई है. 2 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में लगाई गई है. 7 लेयर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. शहर में करीब 30 जगहों पर नाकेबंदी की गई है.

डिबेट में कौन-कौन विपक्षी पार्टियों के नेता शामिल होंगे, इसको लेकर अभी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता. हालांकि, अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह की तरफ से मंगलवार शाम को इस डिबेट का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया गया था. वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कुछ शर्तों के साथ डिबेट में शामिल होने की बात कहीं थी.लपंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा के इस डिबेट में पहुंचने का असमंजय बना हुआ है. कांग्रेस की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भी इस डिबेट में शामिल होने की बात कही जा रही है.

लाइव देखी जा सकती है डिबेट

पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया है वो भी इस डिबेट का हिस्सा बन सकते हैं, इसके लिए एक यू-ट्यूब का लिंक शेयर किया गया है. https://www.youtube.com/watch?v=HDSoTqDyvLU इस लिंक पर डिबेट लाइव देखी जा सकती है. पंजाब सरकार की तरफ से लोगों को इस डिबेट में पहुंचने का खुला न्योता दिया गया है. आप पंजाब की तरफ से सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर डिबेट के मुद्दे बताए गए हैं. इसमें पंजाब में नशा कैसे फैला, किसने दी गैंगस्टरों को पनाह, किसने युवाओं को बेरोजगार रखा और पंजाब को धोखा किसने दिया जैसे विषयों पर डिबेट की जाएगी.

यह भी पढ़ेंं: Gurpreet Kaur: क्या राजनीति में उतरेंगी पंजाब के सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर? इन दिनों कर रहीं ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब में चुनावी तैयारी तेज, परगट सिंह और सचिन पायलट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
पंजाब में चुनावी तैयारी तेज, परगट सिंह और सचिन पायलट ने स्वर्ण मंदिर में टेका माथा
पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, 'AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका...'
पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, 'AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका...'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget