एक्सप्लोरर

हरियाणा में अंधे बंदर की सर्जरी, LUVAS में सफेद मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफल, आंखों की रोशनी वापस आई

LUVAS University: हिसार के LUVAS विश्वविद्यालय में बंजर के आंखों की सफल सर्जरी की गई है. जिसके बाद बंदर के आंखों की रोशनी वापस आ गई है. बंदर को करंट लगने के बाद अस्पताल लाया गया था.

White Cataract Successful Surgery in LUVAS Hisar: हरियाणा के हिसार के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (LUVAS) ने एक सफलता हासिल की है. यहां एक बंदर की सफेद मोतियाबिंद की सर्जरी की गई है. हरियाणा में ये पहला मौका था जब किसी बंदर की आंख की सर्जरी की गई हो. बता दें कि इंसानों की तरह बंदरों में भी सफेद मोतियाबिंद हो जाता है. 

करंट लगने से झुलस गया था बंदर
LUVAS में पशु सर्जरी और रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख आर एन चौधरी ने बताया कि बंदर को हांसी निवासी एक पशु प्रेमी मुनीश अस्पताल में लेकर आए थे. बंदर बिजली के झटके की वजह से झुलस गया था. जिसकी वजह से वो चलने फिरने में असमर्थ था. आर एन चौधरी ने कहा काफी दिनों की देखभाल और इलाज के बाद जब बंदर चलने लगा तो डॉक्टरों को पता चला कि बंदर देख नहीं पा रहा है. उन्होंने बताया कि इसके बाद बंदर को इलाज के लिए लुवास के सर्जरी विभाग में लाया गया. 

विश्वविद्यालय की पशु नेत्र इकाई में जांच के बाद डॉ. प्रियंका दुग्गल ने पाया कि बंदर की दोनों आंखों में सफेद मोतियाबिंद हो गया है. उन्होंने कहा, एक आंख में विट्रस भी क्षतिग्रस्त हो चुका था, इसलिए दूसरी आंख का ऑपरेशन किया गया और सर्जरी के बाद बंदर देख सका. मोतियाबिंद एक आम नेत्र रोग है जिसमें लैंस की पारदर्शिता का पूर्ण या आंशिक नुकसान होता है.

बंदर को मिली नई जिंदगी
वहीं पशु प्रेमी मुनीश कुमार का कहना है कि हांसी में जब बंदर करंट लगने से झुलस गया तो उसने बंदर को पिलाया तो वो होश में आया. इसके बाद वो बंदर को LUVAS विश्वविद्यालय में लेकर आया. जहां उसके घावों पर मरहम पट्टी की गई. जिसके बाद बंदर को छुट्टी दे दी गई. लेकिन बंदर के चलने फिरने में असमर्थ होने पर फिर वो दोबारा उसे LUVAS लेकर आया जहां डॉक्टरों को चेकअप के दौरान पता चला कि बंदर सफेद मोतियाबिंद की वजह से देख नहीं पा रहा है. इसके बाद उसके आंखों की सर्जरी की गई. जिससे बंदर को दिखने लगा है उसे एक नई जिंदगी मिली है.

यह भी पढ़ें: Gurugram Fire: गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, कई मंजिलें चपेट में, लाखों का माल खाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: CM मान बोले- नहीं बख्शा जाएगा कोई भी दोषी
पंजाब में SIR की अंतिम सूची जारी, 86 हजार वोटर आपात्र, 13.6 लाख नाम कटे
पंजाब में SIR के बाद वोटरों की संख्या 2.14 करोड़, हटाए गए 13.6 लाख नाम
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
मोहाली में पूर्व पार्षद के घर फायरिंग, जांच के घेरे में डॉनी बल गैंग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद का ऐलान, आरोपी अश्वनी के घर में लगाई आग

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget