एक्सप्लोरर

Gurugram Fire: गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, कई मंजिलें चपेट में, लाखों का माल खाक

Manesar Fire:  फायर विभाग के अधिकारी रमेश सैनी के अनुसार इस कपड़े की कंपनी में कच्चा और पक्का माल काफी मात्रा में था और इसी कारण आग ज्यादा फैलती चली गई. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है.

Gurugram Fire News: गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में गुरुवार (30 मई) को भीषण आग लग गई. इस घटना का एक वीडियो सामने आया है. आग की भयंकर लपटों को देखा जा सकता है. कई मंजिल पर आग बुरी तरफ फैली गई. मौके पर प्रशासन और दमकल विभाग की टीम पहुंची. गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में न्यूमेरो यूनो कंपनी की बिल्डिंग में ये आग लगी है. कपड़ा फैक्ट्री में आग लगने की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मौहाल बन गया. 

आग लगने के दौरान लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर जमा हो गई. दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. आईएमटी मानेसर के सेक्टर-8 में न्यूमेरो यूनो कंपनी की फैक्ट्री बिल्डिंग में गुरुवार शाम को लगभग छह बजे अचानक आग लग गई. 

गुरुग्राम के मानेसर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग

आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचे वहां इकट्ठा लोगों की भीड़ को हटाया और अग्निशमन दस्ता आग को बुझाने के काम में जुट गया. मौके पर दस से ज्यादा फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुट गईं. कंपनी के ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकंड फ्लोर पर आग कुछ ही देर में फैल गई. देखते ही देखते आग फैलती जा रही थी और दमकल विभाग के लोग आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए थे.

दमकल विभाग के कर्मचारियों को भी हुई आग बुझाने में दिक्कत

करीब डेढ घंटे से फैक्ट्री की बिल्डिंग में लगी हुई आग इतनी फैल गई कि फिर दमकल विभाग की गाड़ियों को फैक्ट्री के अंदर ले जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कपड़े की इस कंपनी में कपड़ा बनाने के लिए कच्चा माल और उसके बाद तैयार कर पक्का माल बनाया जाता है, जिसके बाद इसे फिर बाहर भेजा जाता है. फायर विभाग के ऑफिसर रमेश सैनी के अनुसार इस कंपनी में कच्चा और पक्का माल काफी मात्रा में था और इसी कारण आग ज्यादा फैलती चली गई.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

फायर ऑफिसर रमेश सैनी ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है क्योंकि आजकल गर्मी ज्यादा है इसी कारण कंपनियों में मशीन गर्म हो जाती है जिस कारण शॉर्ट सर्किट की संभावना ज्यादा जताई जा रही है. फायर ऑफिसर में बताया कि जैसे ही फायर विभाग को सूचना मिली उसके कुछ समय बाद ही फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचना शुरू हो गई और आग पर काफी मशक्कत के बाद करीब 2 घंटे के बाद काबू पाया गया. फिलहाल कंपनी में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है.  (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

पंजाब-हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, 50 डिग्री पारा पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलेगी कांग्रेस, रेस में कौन आगे?
LPU हिंसा मामले में BNS की कई धाराओं में 3 FIR दर्ज, 8 सदस्यीय SIT भी गठित
LPU हिंसा मामले में BNS की कई धाराओं में 3 FIR दर्ज, 8 सदस्यीय SIT भी गठित
गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
गृहमंत्री अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
धीरेंद्र शास्त्री की इस्लाम पर टिप्पणी, शाही इमाम नाराज, बोले- 'माफी मांगें वरना...'
धीरेंद्र शास्त्री की इस्लाम पर टिप्पणी, शाही इमाम नाराज, बोले- 'माफी मांगें वरना...'

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget