एक्सप्लोरर

पंजाब के लुधियाना में गिरी बहुमंजिला इमारत, 7 मजदूर मलबे में दबे, 3 को निकाला गया बाहर

Ludhian Building Collapse: पंजाब के लुधियाना में एक इमारत के गिरने से 7 मजदूर मलबे में दब गए थे. इमारत गिरते समय धमाके जैसी आवाज आई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई.

Ludhiana Building Collapse: पंजाब के लुधियाना में इमारत गिरने का मामला सामने आ रहा है. शनिवार (8 मार्च) की शाम अचानक हुए इस हादसे में 7 मजदूरों के दबे होने की सूचना मिली थी. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य में जुटी है. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग गिरने से एक धमाके जैसी आवाज आई, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया.

हादसा लुधियाना के फेस-8 क्षेत्र में हुआ. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मलबे के नीचे करीब 4 से 5 लोग दबे हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं. घटनास्थल पर थाना फोकल पॉइंट की पुलिस रेस्क्यू का काम करवा रही है. 

जल्द ही मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा
हादसे के वक्त 7 लोग वहां काम कर रहे थे. 3 मजदूरों को NDRF ने रेस्क्यू कर लिया है. बाकी मजदूरों को निकालने की कोशिश जारी है. वहीं, DC ने बताया कि मलबे मे फंसे हुए लोगों तक अप्रोच कर लिया गया है. जल्द ही उन्हें बाहर निकाल लिया जाएगा.

कुछ समय पहले लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) जितेंद्र जोरवाल ने बताया था, "फोकल प्वाइंट 8 इलाके में हमें आज शाम सूचना मिली कि एक फैक्ट्री की इमारत ढह गई है. 6 मजदूर फंसे हुए हैं. बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी जो रिपोर्ट सौंपेगी."

सीएम भगवंत मान ने लिया संज्ञान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले का संज्ञान लिया और सोशल मीडिया के जरिए इस हादसे की जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "लुधियाना में एक फैक्ट्री की इमारत गिरने की सूचना मिली है. मैंने प्रशासन को स्थिति का तत्काल जायज़ा लेने के निर्देश जारी किए हैं. बचाव टीमें पहुंच गई हैं और उन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है. मैं मलबे के नीचे दबे श्रमिकों के शीघ्र सुरक्षित बाहर आने और स्वस्थ होने की कामना करता हूं."

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान में बैठे आतंकी रिंदा के इशारों पर कर रहा था काम

प्रदीप भंडारी भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं. वे इससे पहले जाने-माने पत्रकार रहे हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget