एक्सप्लोरर

Haryana: आखिरी चरण में कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का काम, मार्च तक हो जाएगा तैयार

Haryana News: हरियाणा में ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन वाला 126 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है. इस रेलवे ट्रैक पर डबल डेकर मालगाड़ी भी आसानी से चल सकेगी.

Gurugram News: हरियाणा (Haryana) के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम (HRIDC) द्वारा 350 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे करीब 6 किलोमीटर लंबे कुरुक्षेत्र एलिवेटेड ट्रैक (Kurukshetra Elevated Track) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. इस वर्ष मार्च माह तक पूरा हो जाएगा. इस ट्रैक के बनने से कुरुक्षेत्र-नरवाना रेलवे लाईन पर पांच मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग समाप्त हो जाएंगे.

इसके अलावा संजीव कौशल ने कहा कि कुरुक्षेत्र शहर में रेल एवं सड़क यातायात के संचालन और सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा. संजीव कौशल  शुक्रवार को सेक्टर-32 में हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के बाद निगम के प्रथम वार्षिक समारोह को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे. 

डबल डेकर माल गाड़ी चल सकेगी आसानी से
संजीव कौशल ने कहा कि निगम की सहयोगी कंपनी हरियाणा रेल ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) द्वारा 126 किलोमीटर लंबा पलवल से सोनीपत तक, सोहना, मानेसर और खरखौदा होते हुए डबल स्टैक कंटेनर माल ढुलाई के लिए ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन के साथ एक मध्य-उच्च गति का नया रेलवे ट्रैक बिछाया जा रहा है. इस पर डबल डेकर मालगाड़ी भी आसानी से चल सकेगी. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया जा चुका है.

किसानों को मिला मुआवजा
किसानों को 1100 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि भी दी जा चुकी है. इस रेल परियोजना में सोनीपत, रोहतक, झज्जर और गुरुग्राम जिला का कुछ हिस्सा शामिल है. इस परियोजना को निगम द्वारा एचएसआईआईडीसी, जीएमडीए और निजी कंपनियां मारूति और अल कारगो के साथ स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाकर किया जा रहा है. मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणाा उत्तरी भारत का पहला राज्य है, जहां एक रेल निगम बनाकर प्रदेश में आधुनिक और नया रेल तंत्र विकसित किया जा रहा है. इस अवसर पर संजीव कौशल ने हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम के नए लोगों और स्पीड नामक एक पोर्टल का भी शुभारंभ किया. 

हरियाणा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का गठन जल्द
मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की तर्ज पर हरियाणा रेल मेट्रो कारपोरेशन (एचएमआरसी) का भी जल्दी ही गठन कर दिया जाएगा. इसके लिए उच्च स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. भारत सरकार के सचिव स्तर के अधिकारी को इस कॉरपोरेशन का चेयरमैन और हरियाणा सरकार के किसी प्रशासनिक अधिकारी को इसका प्रबंध निदेशक बनाया जाएगा. मुख्य सचिव ने बताया कि गुरुग्राम से भिवाड़ी तक बनाए जाने वाले रैपिड रेलवे ट्रैक सिस्टम आरआरटीएस का काम भी जल्दी शुरू किया जाएगा. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें- Divya Pahuja Murder Case: बलराज गिल उगलेगा सारे राज, BMW से दिव्या पाहुजा की लाश को लगाया था ठिकाने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: सुखबीर बादल ने गठबंधन पर खोले पत्ते, AAP-कांग्रेस पर क्या बोले?
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब: सरकारी स्कूलों में PTM पर विवाद, AAP पर राजनीतिक प्रचार का आरोप
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई
पंजाब सरकार पर सचिन पायलट का वार, कहा- सबूत मिले तभी CBI रेड हुई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget