एक्सप्लोरर

Punjab News: करतारपुर साहिब के दर्शन होंगे और भी आसान, बॉर्डर पर बनने जा रहा है डबल स्टोरी दर्शन स्थल

लगभग 3 करोड़ 22लाख रुपये की लागत से यह दर्शनीय स्थल बनेगा. नया दर्शन स्थल दो मंजिला होगा. जिसमें भारत की सीमा से पहली मंजिल से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का विहंगम दृश्य देख सकेंगे.

Punjab News: पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब स्थित करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के लिए एक सुविधाजनक ‘दर्शन स्थल’ बनाने की सिख समुदाय की मांग पूरी होने जा रही है. लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 6 महीने के भीतर बाबा नानक के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारतीय हिस्से में एक नया अत्याधुनिक ‘दर्शन स्थल’ बनाने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है. अभी तक संगत पासपोर्ट की कमी या किसी दूसरे कारणों से पाकिस्तान नहीं जा पाते थे, वे दूरबीन के जरिए गुरुद्वारा साहिब के दर्शन करते थे. दरअसल अब मौजूदा ढांचे के पूरी तरह बदल दिया जाएगा. 

भारत से होगा दर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक, करतारपुर साहिब कॉरिडोर में बनाए गए आधुनिक किस्म के टर्मिनल का काम कई हिस्सों में किया जाना था. इस टर्मिनल के साथ ही सारे कॉरिडोर की डिजाइनिंग करते समय यह प्लान भी था कि यहां एक डीलक्स किस्म का डबल स्टोरी दर्शनीय स्थल बनाया जाए. जिससे संगत भारत की तरफ से भी गुरुनानक साहिब का दर्शन कर सकें.

इतनी होगी लागत
लगभग 3 करोड़ 22लाख रुपये की लागत से यह दर्शनीय स्थल बनेगा. नया दर्शन स्थल दो मंजिला होगा. जिसमें भारत की सीमा से पहली मंजिल से करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का विहंगम दृश्य देखने के लिए 8.5 मीटर ऊंची इमारत होगी. 435 वर्ग मीटर में फैली यह गैलरी गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में पैसेंजर टर्मिनल बिल्डिंग में बनेगी. जहां से तीर्थयात्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए पाकिस्तान जाने के लिए गलियारे से निकलते हैं. 

इस तरह की होंगी व्यवस्थाएं
दर्शन स्थल की पहली मंजिल में एक वीआईपी व्यूइंग डेक के साथ एक सीसे से घिरा वातानुकूलित व्यूइंग डेक और डिजिटल स्क्रीन के साथ एक वीआईपी व्यूइंग लाउंज होगा. ग्राउंड फ्लोर पर एक कॉफी शॉप और एक स्मारिका की दुकान के साथ-साथ टायलेट भी होंगे. अगले महीने काम आवंटित होने के बाद इसे बनाने के लिए छह महीने की समय सीमा तय की गई है. 

ये भी पढ़ें- 

Sidhu Moose Wala Murder Case: सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में चार्जशीट दायर, पंजाब पुलिस ने 34 लोगों को नामजद किया

Ghulam Nabi Azad News: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर सुनील जाखड़ की प्रतिक्रिया, कांग्रेस को दी ये नसीहत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget