एक्सप्लोरर

Punjab: जालंधर में भीषण सड़क हादसा, पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत

Akali Leader's Son Dies: जालंधर के मॉडल टाउन में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई. 4 गाड़ियों की टक्कर में रिची गंभीर रूप से घायल हुए थे.

जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शनिवार (13 सितंबर) देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया. इस हादसे में अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर 4 गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

जानकारी के मुताबिक, हादसा रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुआ. रिची केपी अपनी कार फॉर्च्यूनर से मॉडल टाउन के माता रानी चौक की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक सामने से आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मारी. इसके बाद क्रेटा एक ग्रैंड विटारा से टकरा गई और ग्रैंड विटारा पास खड़ी एक अन्य गाड़ी से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं.

सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह क्रेटा गाड़ी तेजी से आकर फॉर्च्यूनर और ग्रैंड विटारा के बीच टकराती है. हादसे के बाद क्रेटा चालक मौके से फरार हो गया.

अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बची जान

हादसे में रिची केपी को गंभीर चोटें आईं, खासकर उनके सिर पर गहरी चोट लगी. जैसे ही हादसे की खबर घर तक पहुंची, मोहिंदर सिंह केपी और उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. वहां मौजूद लोगों की मदद से रिची को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

परिवार के रिश्तेदार अमरीक सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना रिची ने खुद अपने नौकर हरि को फोन करके दी थी. इसके तुरंत बाद परिवार मौके पर पहुंचा. अमरीक सिंह का कहना है कि हादसे के बाद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची और करीब 4 घंटे की देरी से थाना 6 के एसएचओ रात ढाई बजे के आसपास उनके घर पहुंचे.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई. डीसीपी नरेश डोगरा खुद क्राइम सीन का जायजा लेने पहुंचे. उन्होंने बताया कि इस हादसे में चार गाड़ियां आपस में टकराई थीं. तीन गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है, जबकि चौथी क्रेटा कार की तलाश की जा रही है.

डीसीपी ने कहा कि इस हादसे में ग्रैंड विटारा में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि रिची केपी की मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

परिवार में मातम, अंतिम संस्कार में देरी

इस हादसे के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है. रिची की बहन और अन्य करीबी रिश्तेदार फिलहाल विदेश में हैं. परिवार का कहना है कि रिश्तेदारों के लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा. मोहिंदर सिंह केपी, जो खुद एक बड़े राजनीतिक और सामाजिक चेहरे हैं, हादसे से बेहद दुखी हैं.

इस हादसे ने न सिर्फ केपी परिवार, बल्कि पूरे जालंधर शहर को सदमे में डाल दिया है. लोग लगातार सड़क हादसों में हो रही मौतों पर चिंता जता रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉडल टाउन इलाके में देर रात गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ती हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. सीसीटीवी में भी देखा गया कि क्रेटा तेज रफ्तार में आ रही थी.

Input By : Sahej Juneja
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget