एक्सप्लोरर

Ram Rahim: राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 29 अप्रैल को मिल सकती है पैरोल, इसी दिन डेरा का स्थापना दिवस

Dera Foundation Day: डेरा प्रमुख राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर बाहर आ सकता है. चर्चाएं है कि 29 अप्रैल को डेरे का स्थापना दिवस है इस दिन उसे पैरोल दी जा सकती है.

Haryana News: साध्वी से रेप के मामले में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ सकता है. 29 अप्रैल से पहले उसे परौल मिलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि उसी दिन डेरे का स्थापना दिवस (Dera Foundation Day) मनाया जाता है. इसी दिन जाम-ए-इंसा पिलाने की शुरुआत की हुई थी. इसके लिए सिरसा सहित अन्य डेरों में बड़े जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं.

डेरा प्रमुख को कब-कब मिली पैरोल

डेरा प्रमुख राम रहीम को साध्वी से यौन शोषण, छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में 2017 में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. तभी से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. लेकिन इस दौरान उसे कई बार पैरोल दी गई है. पहली बार राम रहीम को पैरोल 2022 में 7 फरवरी को दी गई थी. ये पैरोल 21 दिन की थी. इस दौरान राम रहीम गुरुग्राम डेरे में ही रहा था. इसके बाद 17 जून 2022 को डेरा प्रमुख को दूसरी बार पैरोल दी गई थी. इस पैरोल के दौरान राम रहीम 30 दिनों तक यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम में ही रहा. इसके अलावा अक्टूबर 2022 में राम रहीम को तीसरी बार पैरोल दी गई, जो 40 दिन की थी. वहीं साल 2023 में अभी 21 जनवरी को राम रहीम को पैरोल दी गई थी, इस 40 दिन की पैरोल के दौरान डेरा प्रमुख बरनावा आश्रम में ही रहा. इसके अलावा अब कल फिर राम रहीम को पैरोल दिए जाने की बात सामने आ रही है.

बार-बार पैरोल का किया गया विरोध

इसी साल जनवरी माह में डेरा प्रमुख राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने को लेकर हरियाणा सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई थी. विभिन्न संगठनों और विपक्षी दलों ने राम रहीम को बार-बार पैरोल दिए जाने का विरोध किया था. वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रंबधन कमेटी द्वारा राम रहीम की पैरोल का विरोध करते हुए कहा गया था कि अगर हत्या-बलात्कार के आरोपी को बार-बार पैरोल मिल सकती है तो बंदी सिखों को क्यों नहीं. 

यह भी पढ़ें:Kaur Singh Died: स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज कौर सिंह का निधन, सीएम मान ने जताया दुख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
संगरूर में CM के गांव की तरफ कर्मचारियों का मार्च, वाटर कैनन का इस्तेमाल
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
सज्जन कुमार को दीपेंद्र हुड्डा ने बताया 'रोल मॉडल' तो भड़के चन्नी, बोले- 'अपनी जुबान...'
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget