एक्सप्लोरर

Kaur Singh Died: स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज कौर सिंह का निधन, सीएम मान ने जताया दुख

Kaur Singh Death: दिल्ली में 1982 एशियाई खेलों में हैवीवेट मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाले मुक्केबाज कौर सिंह का हरियाणा के कुरूक्षेत्र में निधन हुआ. कौर सिंह 74 साल के थे.

Boxer Kaur Singh Death: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज कौर सिंह का हरियाणा (Haryana) के कुरूक्षेत्र (Kurukshetra) के एक अस्पताल में गुरुवार को निधन हो गया. कौर सिंह 74 साल के थे और कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे. उन्होंने जनवरी 1980 में एक प्रदर्शनी मैच में महान मुक्केबाज मुहम्मद अली (Muhammad Ali) का सामना किया था. उन्होंने दिल्ली (Delhi) में 1982 एशियाई खेलों में हैवीवेट मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता था. कौर सिंह को 1982 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award) और 1983 में पद्मश्री (Padma Shri) से नवाजा गया था.

सीएम मान ने कौर सिंह के निधन पर जताया दुख

एक आधिकारिक बयान के अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूर्व ओलंपियन और अनुभवी मुक्केबाज कौर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. सीएम मान ने कहा कि कौर सिंह ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में नाम और प्रसिद्धि अर्जित करके भारत को गौरवान्वित किया है. उन्होंने ओलंपिक खेलों में भी देश का प्रतिनिधित्व किया. मान ने कहा कि कौर सिंह का जीवन और योगदान आकांक्षी मुक्केबाजों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा. कौर सिंह पंजाब के संगरूर जिले में अपने पैतृक गांव खनाल खुर्द में रह रहे थे. उनके दो बेटे और एक बेटी हैं.

पंजाब के स्कूली पाठ्य पुस्तकों में कौर सिंह की जीवनी शामिल

इससे पहले पंजाब सरकार ने इस महीने स्कूली पाठ्य पुस्तकों में पंजाब के चार महान खिलाड़ियों की जीवनी शामिल करने की घोषणा की थी, जिनमें महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर, एथलीट मिल्खा सिंह, ओलंपियन गुरबचन सिंह रंधावा और कौर सिंह शामिल हैं. पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उनकी जीवन गाथाओं को कक्षा 9 और 10 की शारीरिक शिक्षा पाठ्यपुस्तकों में शामिल किया गया है. 

ये भी पढ़ें- Watch: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
'पंजाब सबसे अधिक वेतन देने वाला राज्य', DA विवाद के बीच चीमा का दावा
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
15 दिन में DA देने के आदेश के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, विपक्ष ने भी बोला हमला
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, DA मामले पर HC का यह आदेश

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget