एक्सप्लोरर

Jagdish Tytler की नियुक्ति पर चरणजीत चन्नी और नवजोत सिद्धू घिरे, विपक्ष ने पूछे गंभीर सवाल

Punjab News: चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू विपक्ष के निशाने पर हैं. जगदीश टाइटलर की नियुक्ति दोनों नेताओं के लिए परेशानी का सबब बन गई है.

Punjab News: सिख दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर की दिल्ली कांग्रेस में नियुक्ति पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और राज्य कांग्रेस चीफ नवजोत सिंह सिद्धू बुरे फंसते नज़र आ रहे हैं. बीजेपी ने इस मुद्दे पर दोनों नेताओं को निशाने पर लिया है. आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने भी इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है.

टाइटलर का नाम 1984 के सिख विरोधी दंगे के सिलसिले में आया था. बीजेपी ने कहा, ''टाइटलर को दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक के रूप में नामित किया गया है जबकि सिख विरोधी दंगे के विभिन्न चश्मदीदों ने उनका, कमलनाथ और सज्जन कुमार का नाम उजागर किया था, लेकिन इसके बाद भी ये सभी पार्टी के चहेते बने हुए हैं.''

चुग ने कहा कि चन्नी और सिद्धू समेत सिख नेताओं को कांग्रेस का हिस्सा होने पर पंजाब के लोगों को स्पष्टीकरण देना चाहिए. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नई कार्यकारिणी समिति के गठन को मंजूरी दी है. इसके स्थायी आमंत्रितों की सूची में वरिष्ठ नेता जे पी अग्रवाल, अजय माकन, कपिल सिब्बल, जनार्दन द्विवेदी, अरविंदर सिंह लवली, सुभाष चोपड़ा और टाइटलर के नाम हैं.

खड़े हो रहे हैं गंभीर सवाल

आप विधायक बलजिंदर कौर ने भी चन्नी और सिद्धू को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है. एक संयुक्त बयान में कौर और पार्टी प्रवक्ता मानविंदर सिंह ग्यासपुरा ने कहा, ''कांग्रेस ने सिखों के साथ न्याय तो नहीं किया लेकिन वह कब 1984 के नरसंहार के जख्मों पर नमक छिड़कना बंद करेगी.''

आप नेताओं ने कहा कि चन्नी और सिद्धू समेत कांग्रेस के सभी नेताओं को टाइटलर को जो सम्मान दिया गया है, उस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.

शिरोमणि अकाली दल के नेता ने भी चरणजीत सिंह चन्नी को निशाने पर लिया है. दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा कि वे पंजाब के लोगों को यह बताएं कि उन्होंने क्यों कांग्रेस पैनल में टाइटलर की  नियुक्ति पर सहमति दी. उन्होंने कहा कि यह कदम सिख समुदाय के जख्म पर नमक छिड़कने जैसा है. 

Punjab Power Crisis: चरणजीत सिंह चन्नी कर सकते हैं ऐतिहासिक एलान, इतने यूनिट तक फ्री मिलेगी बिजली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget