एक्सप्लोरर

Haryana Weather Update: कड़ाके की ठंड-शीतलहर से ठिठुरा हरियाणा, हिसार में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस

Haryana News: हरियाणा में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कुछ जगह तापमान तो एक डिग्री के आसपास पहुंच गया है. ठंड के अलावा यहां सुबह के वक्त घना कोहरा भी छाया रहता है.

Hisar News: मकर संक्रांति के बाद लोग ठंड से राहत की उम्मीद कर रहे थे लेकिन शीतलहर और कोहरे से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड का आलम यह  है कि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान मंगलवार को गिरकर 1.1 डिग्री सेल्सियस के स्तर पहुंच गया. जबकि पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं, राजधानी दिल्ली समेत हरियाण, पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा. दृश्यता 50 मीटर के अंदर दर्ज की गई. 

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हिसार में 1.1 डिग्री सेल्सियस और पंचकुला में तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, पंजाब के एसबीएस नगर में तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

वाराणसी में सुबह विजिबिलिटी हुई जीरो
उधर, उत्तर प्रदेश के कई शहरों और मध्य प्रदेश में भी कोहरे का असर देखा गया. वाराणसी में मंगलवार सुबह 5.30 बजे दृश्यता जीरो हो गई थी जबकि लखनऊ में 25 मीटर दर्ज की गई. उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई है. खजुराओ, सतना और रीवा में भी दृश्यता 50 मीटर थी. आईएमडी के मुताबिक अगले दो दिनों तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि उसके बाद न्यूनतम तापमान में थोड़ा सुधार हो सकता है.

दिल्ली में 17 उड़ानें रद्द
उधर, दिल्ली में कोहरे के कारण सुबह 8.30 बजे कहीं दृश्यता 25 मीटर तो कहीं 50 मीटर दर्ज की गई. घने कोहरे के कारण मंगलवार को भी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित हुईं. यहां से टेक ऑफ करने वाली 17 फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है. दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी भी जारी की है. इसके मुताबिक, ''दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता में सुधार का काम चल रहा है. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने संबंधित विमानन कंपनियों से उड़ान को लेकर संपर्क करें.''

30 रेलगाड़ियों की रफ्तार पर पड़ा असर
दिल्ली की ओर आ रही 30 रेलगाड़ियां निम्न दृश्यता के कारण देरी से चल रही हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 17 जनवरी की सुबह पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहेगा. 17 जनवरी को रात के वक्त और 18 जनवरी की सुबह कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा. 

ये भी पढ़ें- Gurugram: ठंड के साथ गुरुग्राम में प्रदूषण की मार, जीआरपी का तीसरा चरण लागू, इन गतिविधियों पर लगी पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget