एक्सप्लोरर

Haryana Minister Controversy: यौन उत्पीड़न के आरोपों में फंसे Sandeep Singh, महिला ने शिकायत दर्ज कराकर की ये मांग

Chandigarh News: खेल मंत्री संदीप सिंह पर जूनियर एथलेटिक्स कोच द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों के बाद खट्टर सरकार चौतरफा घिरती नजर आ रही है. विपक्ष लगातार मंत्री पर कार्रवाई की मांग कर रहा है.

Haryana News: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली जूनियर एथलेटिक्स कोच (Junior Athletics Coach) ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज कराई है. महिला ने गुरुवार को विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सिंह के खिलाफ आरोप लगाये थे. मंत्री ने हालांकि इन आरोपों को निराधार करार देते हुए स्वतंत्र जांच (Investigation) की मांग की है. महिला कोच शुक्रवार को पुलिस के समक्ष उपस्थित हुई और बीजेपी के मंत्री के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. 

सुरक्षा मुहैया कराने की मांग
जूनियर एथलेटिक्स कोच ने मीडिया को बताया कि मैंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) महोदया को एक शिकायत दी है. मुझे उम्मीद है कि मुझे न्याय मिलेगा तथा चंडीगढ़ पुलिस मेरी शिकायत पर विस्तृत जांच करेगी. महिला ने उसे सुरक्षा (Security) मुहैया कराने की भी मांग की है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है.

मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
इस बीच रोहतक में, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. हुड्डा राज्य के मंत्री के खिलाफ आरोपों के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे. महिला ने कहा कि वह हरियाणा के मुख्यमंत्री (Chief Minister) से मिलने का समय लेने का प्रयास करेंगी. उन्होंने कहा मैं हरियाणा और देश की बेटी हूं और मुझे उम्मीद है कि सरकार मुझे समय देगी और मेरी फरियाद सुनेगी. पुलिस को दी गई शिकायत में महिला कोच ने उन सभी आरोपों का उल्लेख किया जिसे उन्होंने बृहस्पतिवार को राज्य के मंत्री के खिलाफ लगाया था.

आपकों बता दें कि जूनियर एथलेटिक्स कोच द्वारा खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगाए गए आरोपों के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. जहां खेल मंत्री का कहना है कि उनके खिलाफ षड़यंत्र रचा जा रहा है. वहीं ईनलो नेता अभय चौटाला, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और आप नेता नवीन जयहिंद खेल मंत्री पर निष्पक्ष कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजने की मांग कर रहे है. 

यह भी पढ़ें: Cricketer Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत को जलती कार से ड्राइवर और कंडक्टर ने निकाला बाहर, हरियाणा रोडवेज ने किया सम्मानित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget