एक्सप्लोरर

Cricketer Rishabh Pant Accident: ऋषभ पंत को जलती कार से ड्राइवर और कंडक्टर ने निकाला बाहर, हरियाणा रोडवेज ने किया सम्मानित

Panipat News: क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जब वो मां से मिलने रूड़की जा रहे थे. हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और संवाहक ने उन्हें जलती कार से बाहर निकाला जिससे उनकी जान बची.

Rishabh Pant Accident News: हरियाणा राज्य परिवहन निगम (Haryana Roadways) ने क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जान बचाने वाले अपने एक चालक (Driver) और संवाहक (Conductor) को शुक्रवार को सम्मानित किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. हरियाणा राज्य परिवहन निगम के चालक सुशील कुमार और संवाहक परमजीत को सम्मानित (Honored) किया गया है, जिन्होंने क्रिकेटर ऋषभ पंत को दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में उनकी लग्जरी कार में आग लगने के बाद उससे बाहर निकालने में मदद की थी.

ऋषभ पंत की जान बचाने वाले ड्राइवर और चालक सम्मानित
सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार भी दोनों को सम्मानित कर सकती है. हरियाणा राज्य परिवहन निगम के पानीपत डिपो (Panipat Depot) के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने कहा, ‘‘पानीपत लौटने पर हमने उन्हें अपने कार्यालय में एक प्रशंसा पत्र और एक स्मृति चिह्न (Memento)  प्रदान किया. उन्होंने कहा कि सुशील कुमार ने कार को सड़क के डिवाइडर से टकराते हुए देखा, जिसके बाद वह अपने संवाहक के साथ रुके और मदद के लिए दौड़े. जांगड़ा ने यह भी कहा कि चालक और संवाहक दोनों ने मानवता की मिसाल पेश की है.

ऋषभ पंत को जलती कार से निकाला गया था बाहर
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत (Cricketer Rishabh Pant) उस समय बाल-बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग (Delhi-Dehradun Highway) पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली. पंत अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रूड़की (Roorkee) जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि 25 वर्ष के पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है. 

नींद की झपकी आने से डिवाइडर से टकराई थी कार
दुर्घटना उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) जिले में सुबह करीब 5.30 बजे हुई. हरिद्वार पुलिस के सीनियर अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि पंत को नींद की झपकी आ गई थी और उनकी मर्सीडीज बेंज कार (Mercedes Benz Car)  ने डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली. वहां से गुजर रही हरियाणा रोडवेज की एक बस के ड्राइवर और बाकी स्टाफ ने उन्हें जलती हुई कार से बाहर निकाला. उन्होंने बताया कि हादसे में कार पूरी तरह से खाक हो गई. आपात ईकाई में पंत का इलाज करने वाले डॉक्टर सुशील नागर ने बताया है कि पंत को सिर पर और घुटने में चोटें आई हैं और इसकी आगे जांच करनी होगी.

यह भी पढ़ें: Punjab: विजिलेंस की रडार पर आए पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget