एक्सप्लोरर

Haryana News: महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाला सोसाइटी गार्ड गिरफ्तार, धारदार हथियार से किया था हमला

Gurugram Crime: गुरुग्राम के एक सोसाइटी का गार्ड महिला को अकेला पाकर पाइप लीक होने की बात कहकर महिला के घर में घुस गया और महिला को अकेला देख उसके साथ जबरदस्ती करने की कौशिश की.

Gurugram News: गुरुग्राम में 26 सितंबर को एक सोसाइटी का गार्ड महिला को घर में अकेली पाकर पाइप लीक होने के बहाने कर फ्लैट में घुस गया. जिसके बाद वह महिला के साथ जोर जबरदस्ती कर महिला पर नुकीली धारदार हथियार से हमला कर दिया. अब इस आरोपी को एक सप्ताह बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 

महिला को अकेला देख आरोपी गार्ड ने घटना को दिया था अंजाम

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया की गुरुग्राम के सेक्टर 92 की एक सोसाइटी का गार्ड महिला को अकेला पाकर पाइप लीक होने की बात कहकर महिला के घर में घुस गया और महिला को अकेला देख महिला को पीछे से पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कौशिश की. जब महिला ने उसका विरोध किया तो गार्ड ने नुकीली धारदार वस्तु से महिला के गले पर, हाथ पर और पैर पर कई बार कर दिए, और जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी गार्ड वहां से भाग गया. महिला का शोर सुनकर आस पास के लोग वाहन पहुंचे और घायल महिला को हॉस्पिटल में उपचार के लिए एडमिट करवा दिया. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई. आखिरकार एक सप्ताह में पुलिस को आरोपी गार्ड में कामयाबी मिल गई.  

आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद दिल्ली फिर अपने गांव भाग गया था

पीड़ित महिला ने पुलिस को बयान दिया था कि जब उसके पति ड्यूटी पर गए थे तो गार्ड में मौका देखकर बहाने से घर में एंट्री की और महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की जब महिला ने शोर मचाए तो आरोपी ने धारदार चाकू से महिला पर कई हमले कर दिए. पुलिस ने महिला के बयान पर गुरुग्राम के सेक्टर 10 पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर आरोपी गार्ड को पकड़ने के लिए कई टीम में गठित कर दी आखिरकार आरोपी गार्ड को बीती रात गिरफ्तार कर लिया. गुरुग्राम के पुलिस पीआरओ सुभाष बॉक्स ने बताया की इस आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस में कई टीम में गठित की थी जिसके बाद आरोपी को बीती रात गिरफ्तार कर लिया आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी गणेश कुमार के रूप में की हुई है. आरोपी गणेश कुमार की उम्र 25 वर्ष है. गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने ये भी बताया की पुलिस की पूछताछ में आरोपी गणेश ने बताया कि वह सोसाइटी में पिछले एक साल से गार्ड की नौकरी कर रहा था. उसकी ड्यूटी सोसाइटी के अंदर टावर में थी और वहां से पीड़ित महिला की बालकनी दिखाई देती थी. आरोपी ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताएं कि फ्लैट की बालकनी से जब वह महिला को देखता था तो वह उसकी और आकर्षित होने लगा और एक दिन मौका पाकर उसने इस घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह पहले तो दिल्ली चला गया था और वहां से वह अपने गांव चला गया था.

अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने ये भी बताया कि पकड़े गए आरोपी गार्ड गणेश कुमार के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी को जिला अदालत में पेश किया जाएगा. आरोपी को अदालत में पेश कर गुरुग्राम पुलिस आरोपी का रिमांड मांगेगी. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram: सफाई कर्मियों को मिले सेमी स्किल्ड वर्कर का दर्जा, विधायक बोले- 'मैं प्रयासरत हूं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा
'वाहेगुरु से आदेश मिला था', सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले आरोपी का खुलासा

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget