एक्सप्लोरर

Haryana: हरियाणा में पराली जलाने पर कार्रवाई सख्त, अब तक 900 से ज्यादा लोगों का काटा गया चालान

Haryana Air Pollution: हरियाणा में पराली जलाने वालों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इसके तहत सरकार ने 31 अक्टूबर तक 900 से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है.

Haryana News: हरियाणा में भी फसल कटाई के मौसम में पराली जलाए (Stubble Burning) जाने की घटना सामने आई है जिसको लेकर किसानों पर कार्रवाई भी की जा रही है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पराली जलाने वालों के खिलाफ 939 चालान जारी किए गए और 25.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष की तुलना में कटाई के इस मौसम (Harvesting Season) में पराली जलाने की घटना में 38 फीसदी की कमी आई है. 

अधिकारियों ने बताया कि खेतों में आग लगाने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत 31 अक्टूबर तक 939 चालान किए गए हैं जिससे में कुल 25.12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.  हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य सरकार वायु गुणवत्ता सूचकांक को लेकर सतर्क है. धान की पराली जलाने की घटना में कमी लाने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं. 

पिछले साल की तुलना में पराली जलाने में आई कमी
बता दें कि बीते कुछ दिनों से हरियाणा में कुछ स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब और बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है. मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में 2023 में पराली जलाने की घटनाओं में 38 प्रतिशत की कमी आई है.  मुख्य सचिव ने यह बात एनसीआर के वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के अध्यक्ष एमएम कुट्टी की अध्यक्षा में आयोजित वर्चुअल मीटिंग में कही. हरियाणा में 2022 में पराली जलाने के 2,083 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2023 में अब तक 1,296 मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, 2021 से तुलना करें तो इस साल 57 फीसदी की कमी देखी गई है.  मुख्य सचिव ने त्योहार के मौसम में कड़ी निगरानी करने पर जोर दिया.

धान के भूसे के औद्योगिक इस्तेमाल पर जोर
मुख्य सचिव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार पराली जलाने में कमी लाने और पर्यावरण के प्रति जागरूक कृषि को बढ़ावा देने के लिए धान के भूसे के औद्योगिक इस्तेमाल का पता लगा रही है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वर्ष में 13.54 मीट्रिक टन धान के भूसे का औद्योगिक इस्तेमाल होने की संभावना है. इस बैठक में हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष राघवेंद्र राव भी मौजूद थे. उन्होंने खनन गतिविधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया और साथ ही कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी कचरा खुले में न जलाया जाए. उन्होंने सड़कों की सफाई कराने और सरकार द्वारा लागू उपायों को लागू करने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें-  Punjab News: ‘गुरुद्वारे नहीं होते तो पूरा उत्तर भारत मुस्लिमों का होता’, ज्ञानी हरप्रीत सिंह का BJP नेता के बयान पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget